Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त की गई

14 अगस्त 2024, बड़वानी: फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त की गई – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ मौसम 2024  में  अधिसूचित हल्कों में अधिसूचित फसलों का ऋणी एवं अऋणी कृषकों का बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढा़कर अब 25 अगस्त की गई है।

अऋणी कृषक अधिसूचित  फसलों का बीमा बैंक, लोक सेवा केन्द्र या प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर जाकर स्वयं सोयाबीन, मक्का, कपास, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंगफली, मूंग व उड़द फसल का बीमा करा सकते हैं। ऋणी  कृषकों  का बीमा संबंधित बैंकों के माध्यम से किया जावेगा ।

कृषक द्वारा देय प्रीमियम- खरीफ मौसम में अधिसूचित फसल की प्रीमियम सोयाबीन 605, मक्का 605, ज्वार 376.20, बाजरा 242, अरहर 700, मूंगफली 556.60, मूंग 360, उड़द 400 एवं कपास 3500 रूपये प्रति हेक्टेयर कृषकों द्वारा देय होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज –  पूर्ण भरा हुआ फसल बीमा प्रस्ताव फार्म, आधार कार्ड की प्रति, भू-अधिकार पुस्तिका, नवीनतम खसरा, खतोनी, पटवारी द्वारा जारी बुवाई प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की छाया प्रति या रद्द किए गये चेक की छाया प्रति जिसमें खाताधारक का नाम, खाता नं., आईएफएससी नंबर स्पष्ट लिखा हो तथा बटाई पर जमीन लिये गये किसानों के लिये अनुबंध /  समझौते  के लिए  शपथ  पत्र की आवश्यकता होती है। फसल बीमा करवाने हेतु अधिक जानकारी के लिये बीमा कम्पनी के  प्रतिनिधि , सीएससी सेन्टर, संबंधित बैंक, कृषि विभाग के विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय/ कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते  हैं । किसानों से अपील है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 25 अगस्त तक अधिक से अधिक फसल बीमा कराकर योजना का लाभ लेवें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com