Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में कपास उत्पादन तकनीक पर कृषक कार्यशाला आयोजित

14 अगस्त 2024, अलीराजपुर: अलीराजपुर में कपास उत्पादन तकनीक पर कृषक कार्यशाला आयोजित – कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में  कृषि  विभाग द्वारा कपास उत्पादन तकनीक पर कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय खण्डवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सतीश कुमार परसाई ने कपास फसल में कीट एवं रोग को नियंत्रण हेतु विस्तृत जानकारी दी।

उप संचालक कृषि श्री एसएस चौहान ने जानकारी दी कि जिले में 20000 हेक्टेयर में कपास की खेती नकदी फसल के रूप में होती है, फसल का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए मौसमी कीट व रोग का प्रकोप होता है। यदि समय पर इनका नियंत्रण नहीं होता है, तो फसल को कीट व रोग से भारी नुकसान होता है।

कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय खण्डवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सतीश कुमार परसाई द्वारा कपास फसल में कीट एवं रोग नियंत्रण हेतु जिले के उन्नतशील  कृषकों , कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग अधिकारियों को कपास फसल में कीट एवं रोग को नियंत्रण हेतु विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। डॉक्टर सुदीत तोमर द्वारा सॉइल हैल्थ कार्ड में दी गई अनुसंशा के आधार पर फ़सलो में उर्वरक प्रबंधन की सलाह दी। कार्यशाला में कृषि विभाग के मैदानी अमला, आशा कृषक उत्पादक संगठन, क्लोजर स्पेसिंग पायलेट प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि एवम जिले के उन्नतशील कृषक उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com