Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: महिंद्रा ने जून में बेचे 45 हज़ार ट्रैक्टर्स | मोदी ने रूस के साथ उर्वरक संबंध मजबूत करने पर जोर दिया I डॉ. यादव करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ|

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.महिंद्रा ने जून में बेचे 45 हज़ार से अधिक ट्रैक्टर्स, निर्यात में भी बढ़ोतरी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने जून 2024 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें घरेलू और निर्यात बाजार दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.मोदी ने भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूस के साथ उर्वरक संबंध मजबूत करने पर जोर दिया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

हाल ही में मास्को की यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी अधिकारियों के साथ भारतीय किसानों के लिए स्थिर उर्वरक आपूर्ति के महत्व पर चर्चा की। वार्ता के दौरान, प्रमुख रूसी उर्वरक उत्पादक फॉसएग्रो ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह रूसी उत्पादकों के लिए 5% आयात शुल्क हटा दे ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पूरी खबर पढ़े….

3.यूपीएल यूनिवर्सिटी ने इसरो के साथ किया समझौता: रसायन विज्ञान में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

यूपीएल ग्रुप के संस्थान  यूपीएल यूनिवर्सिटी ऑफ सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर  (एसएसी) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य रसायन विज्ञान में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह साझेदारी अकादमिक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने और वैश्विक मान्यता प्राप्त करने की यूपीएल की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़े….

4.मोदी ने भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूस के साथ उर्वरक संबंध मजबूत करने पर जोर दिया

 हाल ही में मास्को की यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी अधिकारियों के साथ भारतीय किसानों के लिए स्थिर उर्वरक आपूर्ति के महत्व पर चर्चा की। वार्ता के दौरान, प्रमुख रूसी उर्वरक उत्पादक फॉसएग्रो ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह रूसी उत्पादकों के लिए 5% आयात शुल्क हटा दे ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पूरी खबर पढ़े….

5.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ

मध्यप्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की यात्रा आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार शनिवार 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से संस्कारधानी-जबलपुर में अपना दूसरा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 80 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित “नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र” का उद्घाटन कर यहाँ होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3500 से अधिक उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 60 से अधिक इकाईयों का वर्चुअली उद्घाटन कर उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

6.डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते है ऑनलाइन ऑवेदन

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, भारतीय डाक विभाग ने युवाओ के लिए 44228 पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है I जिसके लिए युवा 15 जुलाई से आवेदन कर सकते है I ग्रामीण डाक सेवा भर्ती नोटिफिकेशन indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया गया हैं I 10वी पास कर चुके युवा इसमें आवेदन कर सकते है India Post GDS 2024 अधिसूचना, में  युवाओ के लिए दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी है I पूरी खबर पढ़े….

7.उत्कृष्ट एफपीओ को मिलेंगे सीआईआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के फूड एंड एग्रीकल्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (FACE) द्वारा किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त और समर्थन देने के निरंतर प्रयासों में, सीआईआई एफपीओ एक्सीलेंस अवार्ड्स के दूसरे संस्करण की घोषणा की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

8.मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी 2024″ का अनुमोदन हुआ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा विभागों को सुविधाजनक तरीके से क्लाउड सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी-2024″ का अनुमोदन किया। इस निर्णय से म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) के माध्यम से केंद्रीयकृत रूप से विभागों को क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी एवं क्लाउड सेवाओं के भुगतान के लिए विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी विभाग को बजट उपलब्ध कराया जाएगा। एमपीएसईडीसी से विभागों को क्लाउड सेवाएं प्रदाय करने से विभागों के द्वारा सीधे सेवाएं क्रय करने, डेटा सेंटर स्थापित करने और स्वयं क्लाउड सेवाओं को प्राप्त करने में होने वाले व्यय में बचत होगी। पूरे राज्य में एक केन्द्रीकृत संस्था (एमपीएसईडीसी) के द्वारा ये व्यवस्था करने से इकॉनॉमी ऑफ स्केल के कारण कुल व्यय में बचत होगी और क्लाउड सेवाओं का बेहतर प्रबंधन होगा। पूरी खबर पढ़े….

9.कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल ने कृषकों को हल्दी की उन्नत किस्मों के पौधे वितरित किये

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (दुर्ग) द्वारा तैयार हल्दी की उन्नत किस्मों के पौधे प्रगतिशील किसानों को प्रदान किये। ये पौधे सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट, केरल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित किये गये हैं।  पूरी खबर पढ़े….

10.इफको ने 5000 नीम के पौधे उपलब्ध कराए

एक पेड़ मां के नाम ‘ के अंतर्गत प्रदेश भर में पौधरोपण का अभियान चल रहा है । इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सेऊ की गौशाला के गोकुल वन बूढ़े की पहाड़ियों  पर वृहद पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में  इफको द्वारा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 5000 नीम के पौधे उपलब्ध करा कर सहयोग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीणा थे। पूरी खबर पढ़े….