Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्यप्रदेश के राजस्व आयुक्त और 15 जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने भूमि सम्मान पुरस्कार प्रदान किये

19 जुलाई 2023, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के राजस्व आयुक्त और 15 जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने भूमि सम्मान पुरस्कार प्रदान किये – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भूमि प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मध्य प्रदेश के राजस्व आयुक्त और 15 जिलों के जिला कलेक्टरों को भूमि सम्मान, 2023 प्रदान किया। विज्ञान भवन में केंद्रीय विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में 9 राज्य सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को ये पुरस्कार वितरित किये गये। मध्य प्रदेश के आयुक्त भू-अभिलेख डा. संजय गोयल ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ राज्य शासन की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भोपाल, गुना, हरदा, इंदौर, खरगोन, नीमच, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, और विदिशा जिलों को सम्मानित किया गया। आगर मालवा का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, अलीराजपुर का पुरस्कार अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा निनामा, अनूपपुर का पुरस्कार कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ट, भोपाल का पुरस्कार अपर कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी, गुना का पुरस्कार कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए, हरदा का पुरस्कार कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, इंदौर का पुरस्कार कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी, खरगोन का पुरस्कार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगासिया, नीमच का पुरस्कार अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा, सीधी का पुरस्कार कलेक्टर श्री साकेत मालवीया, सिंगरौली का पुरस्कार डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि पवार, टीकमगढ़ का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन, उज्जैन का पुरस्कार कलेक्टर श्री कुमार पुरषोत्तम, उमरिया का पुरस्कार भू-अभिलेख अधीक्षक श्री सतीश सोनी और विदिशा का पुरस्कार कलेक्टर श्री उमा शंकर भार्गव ने ग्रहण किया। विजेता जिलों ने डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के मुख्य घटकों में संतृप्ति हासिल कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile