Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री अन्न बीजों के संरक्षण के लिये कृषक लहरी बाई का राष्ट्रपति ने किया सम्मान

13 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: श्री अन्न बीजों के संरक्षण के लिये कृषक लहरी बाई का राष्ट्रपति ने किया सम्मान – मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की आदिवासी किसान महिला लहरी बाई को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्री अन्न बीजों के संरक्षण और संवर्धन के लिये वर्ष 2021-22 प्लांट जीनोम फार्मर पुरस्कार से सम्मानित किया है।

श्रीमती लहरी बाई को सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में आयोजित कृषक अधिकार वैश्विक संगोष्ठी के अलंकरण समारोह में सम्मान स्वरूप 1,50,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह  प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

डिंडोरी जिले की बजाग तहसील निवासी श्रीमती लहरी बाई ने बैगा समुदाय की सहायता से कोदो, कुटकी, सांवा, काग, सिकिया, मडुआ जैसे दुर्लभ श्रीअन्न प्रजातियों का सीड बैंक विकसित किया है। दिल्ली में 12 से 15 सितंबर, 2023 तक चलने वाली वैश्विक संगोष्ठी में श्रीमती लहरी बाई ने अपने सीड बैंक की प्रदर्शनी भी लगाई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि मंत्री श्री पटेल ने दी बधाई

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने श्रीमती लहरी बाई की अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स संरक्षण के लिए श्रीमती लहरीबाई द्वारा अदभुत कार्य किया गया है। उनके कार्य की सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” में कर चुके हैं। श्रीमती लहरी बाई ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )