Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सोयाबीन से बनने वाले सोया मिल्क को लोग खूब कर रहे पसंद, प्रतिवर्ष 100 टन पाउडर का हो रहा उत्पादन

08 जनवरी 2024, भोपाल: सोयाबीन से बनने वाले सोया मिल्क को लोग खूब कर रहे पसंद, प्रतिवर्ष 100 टन पाउडर का हो रहा उत्पादन – सोयाबीन के बनने वाले सोयामिल्क की लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ता अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं और डेयरी उत्पादों के विकल्प तलाश रहे हैं। सोया दूध को एक स्वस्थ भोजन माना जाता है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल और लैक्टोज मुक्त होता है और इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं।

सोया दूध की खपत मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं के बीच बढ़ रही है जो लैक्टोज ले सकते हैं और वह जो स्वास्थ व शाकाहारी आहार चाहते हैं। सूखे पाउडर के कारण प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ लंबी होती हैं और ट्रांसपोर्ट खर्च कम होता और स्टोरेज कैपेसिटी की जरूरत भी कम होती है।

तत्काल सोयामिल्क प्रोडक्शन के लिए प्रक्रिया की विकसित

सेट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग भोपाल के अनुसार मेसर्स बायो न्यूट्रिएंट्स (इंडिया) और आईसीएआर-सीआईएई, भोपाल के बीच सोयामिल्क पाउडर के प्रोडक्शन के लिए मेंबरेस टेक्नोलॉजी (झिल्ली प्रौद्योगिकी) के प्रयोग पर रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू किया है। भोपाल ने बेहतर कलर और रीस्ट्रक्चरिंग क्वालिटी के साथ तत्काल सोया मिल्क पाउडर के उत्पादन के लिए प्रक्रिया विकसित की है। इस प्रक्रिया में सोया मिल्क को स्प्रे से सुखाना और लिक्विड बेड ड्रायर में पाउडर को इकट्ठा करना शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कंपनी प्रतिवर्ष 100 टन सोया मिल्क पाउडर का कर रही उत्पादन

अनुसंधान परिणामों के आधार पर प्रॉसेसिंग स्टैंडर्ड को मेसर्स बायो न्यूट्रिएंट ने अपनाया है, जिससे फर्म को बेहतर गुणवत्ता वाले सोयामिल्क पाउडर का उत्पादन करने और न्यूनतम संसाधित प्रोटीन पाउडर के रूप में बेहतर बाजार मांग दिखी हैं। मेसर्स बायो-न्यूट्रिएंट्स ने लगातार उच्च गुणवत्ता वाले सोया मिल्क पाउडर के उत्पादन के लिए आईसीएआर-सीआईएई, भोपाल के साथ मिलकर काम किया है। वर्तमान में कंपनी प्रति वर्ष लगभग 100 टन सोया मिल्क पाउडर का उत्पादन कर रही है और औसतन 225/- रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर सोया मिल्क पाउडर का विपणन कर रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
सोया मिल्क मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण उत्पादों में शामिल

मध्य प्रदेश से मेसर्स बायो-न्यूट्रिएंट्स अच्छी गुणवत्ता वाले सोया मिल्क पाउडर के निर्माण और निर्यात की बेहतर क्षमता के साथ-साथ यह राज्य अग्रणी उत्पादक भी है। सोया मिल्क पाउडर मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण उत्पादों में से एक है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)