Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री वीएल कांता राव ने खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाला

02 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: श्री वीएल कांता राव ने खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाला – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), मध्य प्रदेश कैडर के 1992 बैच के श्री वी.एल. कांता राव ने आज यहां खान मंत्रालय के नए सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह दूरसंचार मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे, इस पद पर कार्य करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने डिजिटल संचार नीति, विनियामक सिफारिशों, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और व्यापक कनेक्टिविटी के अंतर्गत शुरू हुई पहलों के सफल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री राव ने आईएएस (1989 बैच) श्री विवेक भारद्वाज से खान सचिव का प्रभार लिया है। श्री भारद्वाज ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम और अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम में हाल के संशोधनों के माध्यम से खनिज क्षेत्र में बड़े सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में, देश 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान करने में सक्षम हुआ है।

श्री राव ऐसे महत्वपूर्ण समय में कार्यभार संभाल रहे हैं जब मंत्रालय के पास महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने की बड़ी योजना है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण हैं। श्री राव मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक हैं और उनके पास भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें