Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

चौथा राष्ट्रीय फसल पोषण शिखर सम्मेलन 2 फरवरी को; आईएमएमए करेगा सम्मेलन की मेजबानी

25 जनवरी 2024, मुंबई: चौथा राष्ट्रीय फसल पोषण शिखर सम्मेलन 2 फरवरी को; आईएमएमए करेगा सम्मेलन की मेजबानी – भारत का प्रमुख निर्माता संघ, इंडियन माइक्रो फर्टिलाइजर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMMA) ने चौथे राष्ट्रीय फसल पोषण  शिखर सम्मेलन को आयोजित करने की घोषणा की हैं। आईएमएमए की मेजबानी में यह शिखर सम्मेलन 2 फरवरी 2024 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा। इस सम्मेलन को “कृषि-तकनीक और नीति संवादों के माध्यम से नवाचार को सक्षम बनाना” विषय पर रखा गया हैं। इसमें कृषि उद्योग के विभिन्न विषयों के विशिष्ट अतिथि और वक्ता शामिल होंगे।

आईएमएमए के अध्यक्ष डॉ. राहुल मीरचंदानी ने कहा , राष्ट्रीय फसल पोषण शिखर सम्मेलन में पोषक तत्व प्रबंधन समाधान, तकनीकी प्रगति और नीति समर्थन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि के भविष्य पर चर्चा करने के लिए नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों के माध्यम से विचार-विमर्श किया जायेगा। शिखर सम्मेलन के एजेंडे में मुख्य भाषण, पैनल चर्चा और इंटरैक्टिव कार्यशालाएं शामिल हैं, जो कृषि क्षेत्र में नवीनतम रुझानों और सर्वोत्तम प्रथाओं में अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।

उन्नत रोडमैप बनाने के लिए सर्वोत्तम विशेषज्ञों का जमावड़ा

डॉ. मीरचंदानी ने कहा, ”चौथा राष्ट्रीय फसल पोषण शिखर सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह भारत में कृषि के भविष्य के लिए एक संकेत है। हम भारतीय कृषि के लिए एक टिकाऊ और तकनीकी रूप से उन्नत रोडमैप बनाने के लिए सर्वोत्तम विशेषज्ञों को इकट्ठा कर रहे हैं। इस सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम फसल पोषण और खेती की स्थिरता के बारे में कैसे सोचते हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि क्षेत्र में उद्योग के नए मानक स्थापित करना

शिखर सम्मेलन के मुख्य विषयों में मिट्टी के स्वास्थ्य में सूक्ष्म पोषक तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका, खेती में अत्याधुनिक कृषि तकनीक का एकीकरण और पर्यावरण के अनुकूल फसल उत्पादन की रणनीतियां शामिल होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य भारत में भविष्य की कृषि पद्धतियों और नीतियों को प्रभावित करते हुए उद्योग के लिए नए मानक स्थापित करना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

शिखर सम्मेलन के एजेंडे, वक्ताओं और पंजीकरण विवरण पर विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया https://imma.co.in/ पर जाएं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)