Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अब केवल 4 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 5 लाख तक का केसीसी लोन

 इस तरह करें आवेदन

12 अगस्त 2020, भोपाल। अब केवल 4 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 5 लाख तक का केसीसी लोन – किसान क्रेडिट कार्ड छोटे किसानों की मदद करने के लिए सरकार की एक सबसे अहम और लोकप्रिय योजना है। भारत सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) रखने वाले छोटे किसानों को बिना गारंटी के 1.6 लाख रुपये तक केसीसी लोन देती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसान तीन सालों में पांच लाख रुपये तक का केसीसी लोन ले सकते हैं। केसीसी लोन पर ब्याज दर भी बहुत कम है। यह केवल चार फीसद सालाना है।केसीसी कार्ड ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरह से बनाया से बनाया जा सकता है पूर्व में ऑफलाइन कार्ड बनता था परंतु वर्तमान में इसे किसान सम्मान निधि योजना के तहत ऑनलाइन कर दिया गया है।

 ऑफलाइन की प्रक्रिया

 सबसे पहले किसान को अपने पास की बैंक शाखा में केसीसी के लिए आवेदन देना होता है आवेदन के साथ साथ किसान को अपनी जमीन की नकल, नक्शा, नामांतरण पंजी, खसरा, फॉर्म सी, आधार और पैन कार्ड जमा करना होता है इसके साथ किसान का खाता उस बैंक शाखा में होना जरूरी है जिससे वह केसीसी बनवाना चाह रहा है। शाखा में अधिकारी किसान द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच कर उस जमीन का निरीक्षण करता है इसके पश्चात उस जमीन पर बोई गई फसल के अनुसार उस जिले की स्केल आफ फाइनेंस द्वारा किसान के लोन का निर्धारण किया जाता है। किसान की जमीन अनुसार 5 साल की लोन लिमिट बनाई जाती है जो हर वर्ष 10% बढ़ाकर दी जाती है। 5 साल के बाद दोबारा किसान के खाते का परीक्षण किया जाता है। किसान को यह बात जरूर ध्यान रखना चाहिए की उन्हें अपने केसीसी खाते का 6 महीने में ब्याज जमा कराना जरूरी है जिससे भारत सरकार द्वारा ब्याज में छूट का लाभ मिल सके।

ऑनलाइन प्रक्रिया

किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा लेने के लिए किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अकाउंट खुलवाना जरूरी होता है।किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता पांच साल की होती है। खास बात यह है कि सभी केसीसी लोन्स फसल बीमा योजना के अंदर कवर होते हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह करीब 2.5 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड बांटने जा रही है। यहां छोटे किसानों को केसीसी के लाभ और सस्ते केसीसी लोन के बारे में जागरूक करना भी बहुत आवश्यक है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 प्रक्रिया क्या है

 1. सबसे पहले किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 2. यहां से किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

 3. इस फॉर्म को जमीन के कागजात, फसल की जानकारी आदि के साथ भरना होगा।

 4. यहां किसान को यह घोषणा करनी होगी कि उसने किसी दूसरे बैंक या ब्रांच से कोई दूसरा अन्य किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया हुआ है।

 5. इस एप्लीकेशन को जमा करवाना होगा। इसके बाद आपको संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड जारी हो जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड को को-ऑपरेटिव बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) से लिया जा सकता है। साथ ही इस कार्ड को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक के अलावा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से भी लिया जा सकता है।