Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गन्ना किसानों के लिए बनेगी नई नीति : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में उन्नति लाने के लिए व्यापक सुधार कार्यक्रम शुरु किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नई नीति बनाई जाएगी। श्री कमल नाथ गत दिनों नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की क्रय शक्ति बढ़े और उनकी आय दोगुनी हो, इसके लिए कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति की आवश्यकता है। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के जरिए किसानों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। अभी तक 21 लाख किसानों के फसल ऋण माफ किए जा चुके हैं। योजना के द्वितीय चरण में शेष किसानों की ऋण माफी की जा रही है। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र के प्रति जो लगाव है, उससे शीघ्र ही जिले में विधि महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, भी होगा। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile