Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री रूंगटा एफ़एआई, दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष बने

20 अगस्त 2020, नई दिल्ली। श्री रूंगटा एफ़एआई, दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष बने – दी फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर लिमिटेड (एफएसीटी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री किशोर रूंगटा ने भारतीय उर्वरक संघ, दक्षिणी क्षेत्र (एफएआई एसआर)के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।

भारतीय उर्वरक संघ (एफएआई) एक विशिष्ट निकाय है जो उर्वरक निर्माताओं, वितरकों, आयातकों, उपकरण निर्माताओं, अनुसंधान संस्थानों और आदान आपूर्तिकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है।

भारतीय उर्वरक संघ, दक्षिणी क्षेत्र (एफएआई एसआर)के क्षेत्र में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के हितधारक आते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एफएआई का उद्देश्य उर्वरकों के उत्पादन, विपणन और उपयोग से संबंधित सभी लोगों को एक साथ लाना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें