राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

झारखंड में श्री हेमंत सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

रांची। भाजपा शासित राज्य झारखण्ड में हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी को करारा झटका लगा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। 

भाजपा को 25 एवं कांग्रेस गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 9 सीटें आयी है। 81 सीटों वाली झारखण्ड विधानसभा में 41 का जादुई आंकड़ा कांग्रेस गठबंधन ने पार कर लिया है। 29 दिसम्बर को श्री हेमंत सोरेन झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। गत दिनों उन्होंने राज्यपाल सुश्री द्रोपदी मुर्मू को सरकार बनाने का दावा पत्र सहित शपथ ग्रहण की तिथि की सूचना दी थी। इसके पूर्व झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक में श्री हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था।

Advertisements