राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी I कीटनाशक पर रोक I गन्ने किस्में I सोयाबीन किस्में I काजू नट्स I धान उत्पादन

21 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.यूरिया और डीएपी कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं 

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय कृषि ज्ञान श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में किसानों के हित में हासिल उपलब्धियां बताई। श्री चौहान ने कहा कि किसानों को समय पर सस्ता फर्टिलाइजर उपलब्ध हो जाए, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। यूरिया की एक बोरी 2366 रु की आती है। पूरी खबर पढ़े….

2.मध्यप्रदेश: 10 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू

Advertisement8
Advertisement

समय के इंतजार के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने राज्य के किसानों के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेशर, रीपर कम सहित 10 कृषि यंत्रों पर आवेदन मांगे गए है। योजना के तहत इन कृषि यंत्रों किसानों को आधे से ज्यादा का अनुदान दिया जायेगा। यानी अधिकतम 55 प्रतिशत तक की सब्सिडी  का लाभ लिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.उत्तर प्रदेश के शामली में 10 कीटनाशक दवाओं पर रोक

उत्तर प्रदेश के शामली में जिला कृषि विभाग ने 10 कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं सभी पेस्टीसाइड्स विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है कि यदि कोई इन कीटनाशकों की बिक्री करते हुए पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

4.ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने लॉन्च की गन्ने की 04 नई किस्में, जानिए उनकी खासियतें

 ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के लिए गन्ने की 04 नई किस्में लॉन्च की हैं। इन नई किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में विकसित किया गया है। इन किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है, इन किस्मों को विशेष रूप से भारत के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, पूरी खबर पढ़े….

5.नए उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस की पहली रैक मंडीदीप पहुंची

Advertisement8
Advertisement

देश की प्रतिष्ठित कम्पनी आर. एम. फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स प्रा.लि . के लोकप्रिय उत्पाद महावीरा जिरोन के साथ ही नए उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस की पहली रैक गत दिनों मंडीदीप पहुंची। जिसमें 1300 मीट्रिक टन महावीरा जिरोन और महावीरा जिरोन पावर प्लस रेलवे रैक से भेजा  गया। पूरी खबर पढ़े….

6.बुरहानपुर में सोयाबीन की नवीन किस्मों का प्रदर्शन

बुरहानपुर के उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी  बताया कि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजनान्तर्गत जिले में सोयाबीन की नवीन किस्मों को प्रदर्शन हेतु कृषकों को वितरित की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से एन.आर.सी.-138, एन.आर.सी.-130, एन.आर.सी.-142, राज सोया-18 एवं राज सोया-24 नवीन किस्म शामिल है। पूरी खबर पढ़े….

7.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड- रांची में आईसीएआर- कृषि संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (20 सितंबर, 2024) को झारखंड के रांची में आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्चतर कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि खेती को लाभप्रद बनाने के अलावा 21वीं सदी में कृषि के समक्ष तीन अन्य बड़ी चुनौतियां हैं। पूरी खबर पढ़े….

8.काजू नट्स (Cashew Nuts) की प्रोसेससिंग

वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि काजू को 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा ब्राजील से भारत लाया गया था l समूचे विश्व में भारत, काजू के उत्पादन में 20.30% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर आता हैl काजू के उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उडीसा आते हैं l पूरी खबर पढ़े….

9.केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाई सौ दिन उपलब्धियां

 केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में किसानों के हित में कृषि विकास की 6 सूत्रीय रणनीति , निर्णयों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इनमें 65 फसलों की जलवायु अनुकूल, कीट प्रतिरोधी, अधिक उत्पादन देने वाली 109 किस्मों के बीज जारी करना, डिजिटल कृषि मिशन को लांच करना, नेशनल पेस्ट सर्विलांस का उपयोग शुरू होगा, अक्टूबर से किसान चौपाल में किसानों से संवाद शुरू करने ,लैब टू लैंड योजना I पूरी खबर पढ़े….

10.देश में खरीफ धान का उत्पादन पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि देश में खरीफ धान का उत्पादन पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगा । उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बार भारी बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है. लेकिन इसके बावजूद भी अधिक पैदावार की उम्मीद है।  उनके मुताबिक, इस बार अच्छी बारिश की बदौलत चावल की बुवाई बहुत अच्छी हुई है।  पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement