Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

नए उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस की पहली रैक मंडीदीप पहुंची

21 सितम्बर 2024, इंदौर: नए उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस की पहली रैक मंडीदीप पहुंची – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी आर. एम. फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स प्रा.लि . के लोकप्रिय उत्पाद महावीरा जिरोन के साथ ही नए उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस की पहली रैक गत दिनों मंडीदीप पहुंची। जिसमें 1300 मीट्रिक टन महावीरा जिरोन और महावीरा जिरोन पावर प्लस रेलवे रैक से भेजा  गया। जिसे वहीं से सीधे भोपाल , सीहोर और रायसेन के डीलरों को भेज दिया गया। इस मौके पर कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर श्री नीरज शर्मा , एचएनटी श्री राजीव जैन ,मार्केटिंग टीम के सदस्य के अलावा सीहोर और औबेदुल्लागंज के डीलर उपस्थित थे।

कम्पनी के हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कम्पनी द्वारा महावीरा जिरोन और महावीरा जिरोन पावर प्लस कीअगली रैक पचौर, रतलाम और खंडवा जिलों के लिए भेजी जा रही है। आगामी रबी सीजन के लिए इन दोनों उत्पादों की बहुत मांग है। इन दिनों कम्पनी का ध्यान  मालवा और निमाड़ के आलू , प्याज़ और लहसुन उत्पादक किसानों की मांग पर केंद्रित है। इसके बाद अन्य जिलों में इन दोनों उत्पादों की आपूर्ति की जाएगी।

महावीरा जिरोन पावर प्लस में 6 पोषक तत्व – कंपनी आर. एम. फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स द्वारा नए उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस को 6 पोषक तत्वों के साथ प्रस्तुत किया गया है। छठे पोषक तत्व के रूप में इसमें मैग्नीशियम को अलग से शामिल किया गया है। जो फसलों के लिए बहुत  फायदेमंद  होगा। बता दें कि  इसमें फास्फोरस 16 %, सल्फर 11 % ,कैल्शियम 19 % ज़िंक और मैग्नीशियम 0. 5 – 0. 5 %, बोरोन 0. 20 %  मौजूद है। यह उत्पाद फसलों में गुणवत्ता के साथ -साथ उत्पादन भी बढ़ाता है। यह खरीफ फसलों के अलावा रबी की फसलों गेहूं, चना,आलू  मटर, मसूर,अलसी, सरसों प्याज़, लहसुन, टमाटर, मिर्च, फूल आदि के लिए बहुत लाभकारी है। महावीरा जिरोन पावर प्लस की फसल अनुसार तीन बैग /एकड़ उपयोग की मात्रा निर्धारित है। नए उत्पाद की अधिक जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर 8956924612  पर सम्पर्क करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com