Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: नई ग्रामीण योजनाएं I राष्ट्रीय दुग्ध दिवस I नई चेतना अभियान 3.0 I फसल बीमा I कपास कीमत

27 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. ग्रामीण विकास की नई योजना: 80% जिलों में सहकारी बैंक खोलने का लक्ष्य

नई दिल्ली के भारत मंडपम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक महासंघ लिमिटेड (NAFSCOB) के हीरक जयंती समारोह और ग्रामीण सहकारी बैंकों की राष्ट्रीय बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल, श्री मुरलीधर मोहोल, और सहकारिता मंत्रालय के सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन 2024 का उद्घाटन, नई सहकारी नीति का हुआ ऐलान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत मंडपम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (ICA) के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन- 2024 का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया और स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। पूरी खबर पढ़े….

3. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2024: भारत के डेयरी क्षेत्र का जश्न, निर्यातक बनने की दिशा में प्रयास तेज

 मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की 103वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, किसानों और उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

4. पवन कल्याण की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात, आंध्र प्रदेश की कृषि और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। यह बैठक नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में हुई, जहां राज्य के कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता और उनके हितों को प्राथमिकता देती है। पूरी खबर पढ़े….

5. नई चेतना अभियान 3.0: लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान शुरू

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के माध्यम से 23 दिसंबर 2024 तक देशभर में चलाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

6. देर से बुआई करने वालों के लिए सर्वोत्तम गेहूं की किस्में

धान की देर से कटाई और तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद, इस वर्ष नवंबर के प्रथम सप्ताह तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 93% बुआई पूरी हो चुकी है। अब तापमान गेहूं की समय पर बुआई के लिए उपयुक्त हो गया है। देशभर में बुआई तेज़ी से हो रही है, और किसान समय, श्रम, तथा बीज बचाने के लिए मशीन से बुआई को प्राथमिकता दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. सफेद सोने पर कुदरत का साया कम कीमत पर कपास बेचने को मजबूर किसान

वस्त्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कपास का बड़ी मात्रा में उत्पादन कर कपास का कटोरा कहे जाने वाले निमाड़ क्षेत्र खरगोन जिले के कपास उत्पादक किसानों के हालात ठीक नहीं है। लागत बढ़ने, उत्पादन घटने और कपास का वाज़िब दाम नहीं मिलने से कपास का उत्पादन घाटे का सौदा होता जा रहा है। सफ़ेद सोने पर कुदरत का ऐसा साया पड़ा है, कि किसानों को कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

8. खेत में तालाब बनाने के लिए किसानों को दिया जा रहा है अनुदान

मध्य प्रदेश के उन किसानों को सरकार अनुदान दे रही है जो अपने खेत में सिंचाई के लिए तालाब का निर्माण करना चाहते है। सरकार बलराम तालाब योजना चला रही है और इसके तहत ही अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तर पर सिंचाई योजनाएं चल रही है। उनका उद्देश्य  जल संरक्षण के साथ ही खेती में सिंचाई का रकबा बढ़ाना है। पूरी खबर पढ़े….

9. 2017 से फसल बीमा का लाभ पाने भटक रहे  628 किसान

आईपीसी बैंक के अधिकारियों की लापरवाही के चलते 2017 से 628 किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा का क्लेम प्राप्त करने के लिए भटकने को मजबूर हैं। बैंक की गलती के कारण भुगतान नहीं होने पर इंदौर के तत्कालीन कलेक्टर से शिकायत करने पर उन्होंने  आईपीसी बैंक, कृषि विभाग मप्र और सीईओ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , भारत सरकार को पत्र लिखकर बीमा दावे का तत्काल भुगतान करने को कहा गया था , इसके बावजूद किसान पिछले 7 साल से  अपनी  बीमा क्लेम की राशि प्राप्त करने के लिए भटक रहे हैं । पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं की नई किस्म पूसा अहिल्या (एच.आई.1634 ) एक हेक्टेयर में 70 क्विंटल उत्पादन देती है

भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान,क्षेत्रीय केंद्र इंदौर द्वारा गेहूं की दो नई किस्में पूसा वानी (एच.आई .1633 ) और पूसा अहिल्या (एच.आई.1634 ) विकसित की गई है .जो चपाती के लिए उपयुक्त है.इन किस्मों के विकास में डॉ. एस.वी. साई प्रसाद और वैज्ञानिक श्री जंगबहादुर सिंह का योगदान रहा है. इस बारे में भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र इंदौर के प्रमुख डॉ.एस.वी. साई प्रसाद ने  इन दोनों नई प्रजातियों के बारे में कृषक जगत को बताया कि इन दोनों प्रजातियों को अगस्त  में आयोजित अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ शोध कार्यशाला में चिन्हित किया गया है. पूरी खबर पढ़े….