Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन दाम I पराली दो-खाद लो I मशरूम खेती I शिमला मिर्च खेती I दुग्ध उत्पादन

16 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.सोयाबीन दाम को लेकर किसानों और सोपा का अभिमत

 धार जिले के लोहारी बुजुर्ग के उन्नत किसान श्री बने सिंह चौहान ने कहा कि 75  एकड़ में सोयाबीन लगाई है। सोयाबीन का न्यूनतम मूल्य 6  हज़ार रु/ क्विंटल की मांग वाज़िब है। सोयाबीन का औसत उत्पादन अच्छी परिस्थिति में 20  क्विंटल /हेक्टर है ,जबकि मध्यम में 15 -16  और निम्न परिस्थिति में 12 -13  क्विंटल /हेक्टर होता है। जबकि लागत दोगुनी हो गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.केंद्र सरकार ने लिए किसान हितैषी कई निर्णय

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शनिवार को कई किसान हितैषी निर्णय लिए हैं , जिससे न केवल किसान, बल्कि उद्योग जगत को भी लाभ होगा। केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0 से बढ़ाकर 20 % करने, बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने ,प्याज़ के निर्यात शुल्क को 40 % से घटाकर 20 % करने और रिफाइन ऑइल के मूल शुल्क को 32.5 % तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।  पूरी खबर पढ़े….

3.महिंद्रा का नया सीबीजी ट्रैक्टर: पर्यावरण-संरक्षण और किसानों की तरक्की का अद्भुत संयोजन

भारत की प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में अपना पहला सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो-गैस) संचालित युवो टेक+ ट्रैक्टर प्रदर्शित किया। कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस का उपयोग करके, महिंद्रा सीबीजी संचालित ट्रैक्टर इस तकनीक में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है, जो प्रदूषकों और कार्बन उत्सर्जन को कम करता है। पूरी खबर पढ़े….

4.आयल पाम खेती देखने अधिकारी आंध्र पहुंचे

सोयाबीन के कम दाम मिलना एवं इसके उत्पादन की अधिक लागत होने के कारण प्रदेश में सरकार से मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है । सोयाबीन फसल पर प्रदेश के अनेक स्थानों पर किसानों ने आंदोलन भी किये। कृषि विभाग ने प्रदेश में सोयाबीन का विकल्प तलाशने के लिए आयल पाम की खेती को अपनाने के लिए आंध्र प्रदेश में संभावना देखी । राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ)आयल पाम के म, प्र, में क्रियान्वन हेतु 29 जिलों को चिन्हित किया है । पूरी खबर पढ़े….

5.मध्यप्रदेश: चारा कटर मशीन से बदली लोकेश की जिंदगी, पशुपालन में मिली नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बहादरपुर गांव के लोकेश भालोदे के लिए 16 पशुओं की देखभाल किसी चुनौती से कम नहीं थी। रोजाना चारा काटना, परोसना और पशुओं को खिलाने में पूरा दिन बीत जाता था। लेकिन अब उनकी मुश्किलें खत्म हो गई हैं। सरकार की ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ योजना के तहत लोकेश को ‘पॉवर ड्रिवन चैफ कटर मशीन’ मिली है, जिसने उनके काम को बेहद आसान बना दिया है। पूरी खबर पढ़े….

6.पराली प्रबंधन के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की योजना- ‘पराली दो-खाद लो’

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2023 में एक योजना शुरू की, जिसे ‘पराली दो, खाद लो’ नाम दिया गया। इस योजना के तहत, किसान अब अपनी पराली को गौशालाओं में जमा करके बदले में गोबर की खाद प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल के चलते, किसानों ने अब तक 5,000 टन पराली गौशालाओं को दी है और खाद प्राप्त किया है। पूरी खबर पढ़े….

7.पॉलीहाउस, मशरूम की खेती, हाइड्रोपोनिक्स, एरोपोनिक्स, वर्टिकल फार्मिंग आदि के लिए एआईएफ के तहत व्यक्तिगत ऋण

कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब व्यक्तिगत किसान पॉलीहाउस, मशरूम की खेती, हाइड्रोपोनिक्स, एरोपोनिक्स, वर्टिकल फार्मिंग आदि के लिए एआईएफ के तहत निवेश धनराशि उधार ले सकते हैं। पहले यह केवल एफपीओ या संस्थाओं के समूह को दिया जाता था। पूरी खबर पढ़े….

8.शेडनेट हाउस में शिमला मिर्च की खेती से सुगना बाई हुई संपन्न

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संरक्षित खेती योजना अंतर्गत शेडनेट हाउस में खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। शेडनेट हाउस के भीतर उद्यानिकी फसल लेने से गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त होता है साथ ही कीट एवं रोग का प्रकोप भी अत्यधिक कम होता है। इसके भीतर पौधे स्वस्थ रहते  हैं  व प्राकृतिक जोखिम की संभावना भी न के बराबर रहती है। पूरी खबर पढ़े….

9.जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक: भारत ने ब्राजील, जापान, अमेरिका सहित कई देशों के साथ कृषि सहयोग पर की अहम द्विपक्षीय वार्ताएं

ब्राजील के कुइआबा शहर में 12 और 13 सितंबर 2024 को आयोजित जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान, भारत ने अमेरिका, ब्राजील, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन, और यूएई के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर ने किया। उनके साथ ब्राजील में भारत के राजदूत श्री सुरेश रेड्डी और कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री फ्रैंकलिन एल. खोबुंग मौजूद थे। पूरी खबर पढ़े….

10.मध्यप्रदेश में उज्जैन दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन तक बढ़ाया जाएगा, जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान परिवार को कम से कम 50 हजार रुपये बोनस के रूप में प्राप्त हों। पूरी खबर पढ़े….