Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आधार अपडेट करने की तिथि 14 सितंबर तक बढ़ाई

17 जून 2023, नई दिल्ली: आधार अपडेट करने की तिथि 14 सितंबर तक बढ़ाई – जिन लोगों ने अपना आधार जारी होने के 10 साल बाद भी डिटेल्स अपडेट नहीं कराई है , उनके लिए  राहत की खबर है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डिटेल्स मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी है। इसके लिए पहले अंतिम तिथि 14 जून 2023  निर्धारित थी।

 उल्लेखनीय  है कि आधार प्राधिकरण ने ऐसे  आधार उपयोगकर्ताओं, जिन्होंने आधार जारी होने के 10 साल बाद भी अपनी  डिटेल्स अपडेट नहीं कराई है ,उन्हें एक और अवसर देते हुए आधार प्राधिकरण ने मुफ्त अपडेट सेवा को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस अवधि में जो लोग अभी तक अपना आधार अपडेट नहीं करा पाए हैं, उन्हें समय मिल गया है। इस अवधि में उन्हें अपना आधार अपडेट करा लेना चाहिए। अपडेट में नाम, जन्म तिथि, पता आदि में कोई संशोधन कराना हो तो वह किया जा सकता है।

स्मरण रहे कि आधार को लिंक  https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकरऑनलाइन मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी आधार केंद्र या फिर डाकघर से भी आधार को अपडेट करा सकते हैं। लेकिन इन स्थानों पर जाकर डिटेल्स अपडेट कराने पर निर्धारित 25 रुपए शुल्क देय होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें