Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: चारा कटर मशीन से बदली लोकेश की जिंदगी, पशुपालन में मिली नई रफ्तार

11 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: चारा कटर मशीन से बदली लोकेश की जिंदगी, पशुपालन में मिली नई रफ्तार – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बहादरपुर गांव के लोकेश भालोदे के लिए 16 पशुओं की देखभाल किसी चुनौती से कम नहीं थी। रोजाना चारा काटना, परोसना और पशुओं को खिलाने में पूरा दिन बीत जाता था। लेकिन अब उनकी मुश्किलें खत्म हो गई हैं। सरकार की ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ योजना के तहत लोकेश को ‘पॉवर ड्रिवन चैफ कटर मशीन’ मिली है, जिसने उनके काम को बेहद आसान बना दिया है।

लोकेश बताते हैं कि पहले चारा काटने और खिलाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन इस मशीन की मदद से अब चारा कटाई में समय की बचत हो रही है। पशुओं को कुट्टी कर के खिलाने से चारा भी बेकार नहीं जाता और पशु इसे बड़े चाव से खाते हैं। लोकेश को यकीन है कि इससे उनके पशुओं का पाचन तंत्र मजबूत हो रहा है और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।

इस चारा कटर मशीन की कीमत 22,800 रुपये है, लेकिन सरकार द्वारा दिए गए 12,000 रुपये के अनुदान से इसे खरीदना उनके लिए संभव हुआ। लोकेश के मुताबिक, बुरहानपुर और खकनार ब्लॉक के कई अन्य पशुपालकों को भी इस योजना का लाभ मिल चुका है। मशीन ने उनके पशुपालन के काम को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com