Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समीक्षा बैठक में फसलों की खरीद और सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा

16 मई 2026, भोपाल: समीक्षा बैठक में फसलों की खरीद और सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा – उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मूल्य समर्थन योजना के तहत रबी फसलों की खरीद, उर्वरक उपलब्धता, खरीफ बीज वितरण और सिंचाई योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने रबी सीजन में खरीद एजेंसियों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 280 खरीद केंद्र संचालित हैं, जिनसे अब तक 2759 किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने नैफेड, एनसीसीएफ और राज्य की खरीद एजेंसियों यूपीपीसीएफ तथा यूपीपीसीयू को पारदर्शिता के साथ निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए दलहन और तिलहन फसलों की खरीद के बड़े लक्ष्य तय किए हैं:

मसूर – 6.77 लाख मीट्रिक टन,
सरसों – 5.30 लाख मीट्रिक टन,
चना – 2.24 लाख मीट्रिक टन,
अरहर – 1.13 लाख मीट्रिक टन।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लगे 91 हजार से अधिक सोलर पंप

बैठक में कृषि मंत्री ने उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना (पीएम कुसुम) की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से 2026 तक प्रदेश में कुल 1,01,255 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 91,104 पंप वर्तमान सरकार के कार्यकाल 2017-2026 के दौरान लगाए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 28,804 सोलर पंप स्थापित किए गए। किसानों को 2 एचपी से 10 एचपी तक के पंपों पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे खेती की लागत कम हो रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बीज अनुदान पर लेने की अपील

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और खरीफ सीजन के लिए उन्नत बीजों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बीजों की मांग के लिए agriculture.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन करें। किसान मोबाइल, जनसेवा केंद्र (CSC) या कृषि विभाग के कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture