Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: केसर खेती I बजट 2025 I दाल पर MSP I PM-Kisan I स्वामित्व योजना

18 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. जलवायु परिवर्तन के बीच कश्मीर के केसर किसानों का इनडोर खेती का प्रयोग

बर्फ से ढके हिमालय की तलहटी में बसे भारतीय कश्मीर के शहर पंपोर में केसर की खेती होती है, जो दुनिया के सबसे महंगे मसाले के लिए प्रसिद्ध है। भारत, जो ईरान के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा केसर उत्पादक है, में 90% केसर कश्मीर में उगाया जाता है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. बजट 2025: किसानों और कृषि क्षेत्र को नया जीवन देने वाला बजट

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत की आर्थिक प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र में सुधार अनिवार्य है। उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने, और मजबूत बुनियादी ढांचे का विकास करने के साथ-साथ कृषि से जुड़े क्षेत्रों, निर्यात में वृद्धि, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण श्रमबल के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

3. दालों पर MSP की गारंटी: किसानों को मिलेगा पूरा लाभ

केंद्र सरकार ने आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। वर्ष 2024-25 में अच्छी मानसूनी बारिश और अनुकूल मौसम के चलते दालों और प्याज का उत्पादन बढ़ने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़े….

4. प्रधानमंत्री आवास योजना: नए सर्वे से हर गरीब को मिलेगा मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मध्य प्रदेश में 8.21 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में मकानों के आवंटन पत्र सौंपे। पूरी खबर पढ़े….

5. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6. किसानों की दोगुनी आय और आत्महत्या ?

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021-22 में भारत के किसान परिवारों की औसत मासिक आय 13,661 रुपये थी। हरियाणा, केरल, और पंजाब में 70 प्रतिशत से अधिक कृषि परिवारों की मासिक आय 10,000 रुपये से ज़्यादा है तो कई राज्य ऐसे भी हैं जहां 75 प्रतिशत से 90 प्रतिशत कृषि परिवारों की मासिक आय 10,000 रुपये से भी कम है। पूरी खबर पढ़े….

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्ड किए वितरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। यह वितरण देश के 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांवों और 230 जिलों में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे ग्रामीण विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पूरी खबर पढ़े….

8. कश्मीर के किसान केसर की खेती इनडोर करने पर मजबूर

हिमालय की बर्फ से ढकी घाटी के बीच बसा कश्मीर का पंपोर इलाका दुनिया के सबसे महंगे मसाले, केसर, की खेती के लिए मशहूर है। इस लाल रंग के सुगंधित मसाले को “लाल सोना” कहा जाता है, जिसकी कीमत 3,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचती है। पूरी खबर पढ़े….

9. रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें गेहूं का एम.एस.पी. 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि पिछले वर्ष गेहूं का एम.एस.पी. 2275 रुपये प्रति क्विंटल था। उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा  गेहूं फसल के लिए 150 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

10. फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण हेतु युवाओं से आवेदन आमंत्रित

इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशानुसार फसलों की गिरदावरी के लिए अब युवाओं को भी जोड़ा जायेगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये है। पूरी खबर पढ़े….