कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रबी फसल I कॉफी उत्पादन I केला फसल I पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
22 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. एमएसपी से अधिक पर बिक रहे हैं गेहूं, चावल और सरसों: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रबी की फसलों की बुआई, कीट प्रबंधन, कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात और विपणन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….
2. भारतीय कॉफी का वैश्विक बाजार में दबदबा, निर्यात में दोगुनी बढ़ोतरी
भारतीय कॉफी की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता ने इसके निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का कॉफी निर्यात 1.29 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो 2020-21 में 719.42 मिलियन डॉलर था। यह लगभग 79% की वृद्धि को दर्शाता है। पूरी खबर पढ़े….
3. रबी फसल अपडेट: गेहूं और दलहन में बढ़त, तिलहन और मोटे अनाज में चुनौतियां
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 20 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुवाई क्षेत्र के आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 640 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष (637.49 लाख हेक्टेयर) की तुलना में अधिक है। आइए इस रिपोर्ट में फसलवार प्रदर्शन और प्रमुख रुझानों पर नज़र डालें। पूरी खबर पढ़े….
4. कॉफी उत्पादन और निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
भारत कॉफी उत्पादन और निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है. दो साल में कॉफी निर्यात दोगुना बढ़कर 1.29 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. देश में सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हो रहा है. वहीं, वैश्विक स्तर पर कॉफी उत्पादन में भारत 7वें नंबर पर पहुंच गया है. पूरी खबर पढ़े….
5. कर्नाटक में ठंड से 25% केले की फसल बर्बाद, कीमतों में 39% गिरावट से किसानों को भारी नुकसान
इस सर्दी में कर्नाटक के केले किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के कारण प्रारंभिक अवस्था की 25% से अधिक फसलें खराब हो गई हैं, जिससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद, कर्नाटक भारत में तीसरा सबसे बड़ा केले उत्पादक राज्य है, पूरी खबर पढ़े….
6. चना की फसल से ज्यादा पैदावार पाने के 5 विशेषज्ञ टिप्स
चना भारतीय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दलहनी फसल है, जो न केवल पोषण से भरपूर होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है। इसके उत्पादन में सही बीज, उर्वरक, और खेती तकनीक का बड़ा योगदान होता है। हालांकि, कई बार बदलते मौसम, मिट्टी की गुणवत्ता और फसल रोगों के कारण पैदावार प्रभावित होती है। पूरी खबर पढ़े….
7.धानुका गोडिवा सुपर (Godiwa Super) फफूंदनाशक
धानुका गोडिवा सुपर (Godiva Super) फफूंदनाशक दो शक्तिशाली सक्रिय तत्वों का मिश्रित फफूंदनाशी हैं। तथा रोग विशेष के विरूद्ध बहुत ही प्रभावी रूप से बचाव करता है। गोडिवा सुपर का फसल पर छिड़काव करने के बाद यह पूरी पत्तियों में तथा ऊपरी सतह के साथ नीचे की सतह पर भी अंदर की ओर बहने वाली क्रिया द्वारा पहुँच जाता है पूरी खबर पढ़े….
8. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: मध्यप्रदेश में 7 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली 54 करोड़ की सब्सिडी
मध्यप्रदेश में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अब तक 7,014 उपभोक्ताओं के खातों में 54.62 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जमा की जा चुकी है। इस योजना के अंतर्गत भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर, और चंबल संभाग के जिलों में कुल 8,170 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। पूरी खबर पढ़े….
9. PM Awas Yojana: 31 मार्च तक पात्र परिवार जोड़ सकेंगे नाम, सर्वे शुरू
PM Awas Yojana Gramin के दूसरे चरण का सर्वे मध्य प्रदेश में शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया में पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च 2025 तक स्थाई वेटिंग लिस्ट में जोड़े जाएंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने योजना को 2024-25 से 2028-29 तक के लिए मंजूरी दी है। इसके तहत आवास प्लस सर्वे 2024 चलाया जा रहा है, जिससे सूची को अपडेट किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….
10. गेहूं पैदा करने वाले किसानों को खुश किया जाएगा
प्रदेश सरकार इस बार गेहूं पैदा करने वाले किसानों को खुश करने के लिए कमर कस चुकी है। इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य का भाव ज्यादा दिया जाएगा। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके लिए पंजीयन भी शुरु हो गया है। किसान घर बैठकर पंजीयन करा सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….