Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

PM Awas Yojana: 31 मार्च तक पात्र परिवार जोड़ सकेंगे नाम, सर्वे शुरू

22 जनवरी 2025, भोपाल: PM Awas Yojana: 31 मार्च तक पात्र परिवार जोड़ सकेंगे नाम, सर्वे शुरू – PM Awas Yojana Gramin के दूसरे चरण का सर्वे मध्य प्रदेश में शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया में पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च 2025 तक स्थाई वेटिंग लिस्ट में जोड़े जाएंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने योजना को 2024-25 से 2028-29 तक के लिए मंजूरी दी है। इसके तहत आवास प्लस सर्वे 2024 चलाया जा रहा है, जिससे सूची को अपडेट किया जाएगा।

सर्वेक्षण प्रक्रिया और आवेदन के तरीके

यह सर्वे ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त सचिव और रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा है। इस काम के लिए विशेष तौर पर तैयार आवास प्लस 2.0 ऐप का उपयोग किया जाएगा। हितग्राही खुद भी मोबाइल से इस ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए ऐप का लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल पर उपलब्ध है।

सरकारी अधिकारियों और सर्वे से जुड़े नामांकित कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। सरकार ने सर्वे को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

PM Awas Yojana Gramin को केंद्र सरकार ने 2024-25 से 2028-29 तक के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। इस अवधि में लाखों बेघर और जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पात्रता का दायरा

ऐसे परिवार, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, कच्चे या जर्जर मकानों में रहने वाले परिवार और बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग।

सर्वे पूरा होने के बाद चयनित परिवारों को सूचित किया जाएगा। इन परिवारों को स्थाई वेटिंग लिस्ट में जोड़ा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवास प्लस 2.0 ऐप ऐप की विशेषता है की उसे उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। यह स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है और ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों की पहुंच में है।

PM Awas Yojana का उद्देश्य

PM Awas Yojana Gram की शुरुआत 1 अप्रैल 2016 को की गई थी। इसका उद्देश्य है कि सभी पात्र बेघर परिवारों, कच्चे मकानों में रहने वालों और जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से लैस पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं।

महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक

  • सर्वे की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2025
  • आवेदन का माध्यम: आवास प्लस 2.0 ऐप
  • लिंक: https://pmayg.nic.in/infoapp.html

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com