Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: प्याज आपूर्ति I जैविक उत्पादन I कृषि सहयोग चर्चा I पैशन फ्रूट I बजट 2025

10 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. प्याज की आपूर्ति में सुधार, अब क्षेत्रीय स्तर पर बनेगा भंडारण नेटवर्क

भारत सरकार प्याज की आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों को दूर करने और महाराष्ट्र के नासिक पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के लिए क्षेत्रीय प्याज भंडारण केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस पहल का उद्देश्य कमी के दौरान कीमतों को स्थिर करना और देशभर में प्याज की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है।पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. जैविक उत्पादों का निर्यात तीन साल में 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा: पीयूष गोयल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ‘राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी)’ के आठवें संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि भारत के पास अगले तीन सालो में जैविक उत्पादों के निर्यात को ₹20,000 करोड़ तक बढ़ाने की क्षमता है। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और FICCI द्वारा आयोजित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

3. भारत-अमेरिका के बीच कृषि सहयोग पर चर्चा, कोल्ड चेन और सटीक कृषि पर जोर

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने गुरुवार को कृषि भवन में अमेरिका के राष्ट्रीय कृषि विभाग संघ (एनएएसडीए) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य कृषि के प्रमुख क्षेत्रों में गहन संवाद को बढ़ावा देना और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था। पूरी खबर पढ़े….

4. ICAR ने 15 संस्थानों के नाम बदले: फसल विज्ञान और खाद्य सुरक्षा पर बढ़ा जोर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने “खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान” योजना के उद्देश्यों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने फसल विज्ञान विभाग के तहत कई संस्थानों, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं (AICRP), और अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजनाओं (AINP) के नाम बदलने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़े….

5. MSP भुगतान फ्रॉड: पंजाब पुलिस ने अनाज खरीद पोर्टल में धोखाधड़ी करने वाले चार लोग गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए अनाज खरीद पोर्टल (Anaaj Kharid Portal) से जुड़े न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भुगतान धोखाधड़ी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर किसानों के बैंक खातों में जाने वाले फसल भुगतान को अपने खातों में डायवर्ट करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़े….

6. 30 लाख किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 30 लाख किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को आदर्श राज्य बनायें। ऐसी कार्य-योजना बनायें कि उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाये बगैर बिजली सब्सिडी का भार कम किया जा सके। पूरी खबर पढ़े….

7. मप्र में पहली बार पैशन फ्रूट की फसल लेने की अनूठी पहल

पैशन फ्रूट की फसल  की पहल को लेकर कृषक जगत से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पति श्री हिमांशु नामदेव कंटेनर कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, दिल्ली में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं । स्वयं के जॉब के लिए इंदौर और मुंबई भी जाना पड़ा । बार -बार जगह बदलने से स्वयं का कार्य भी प्रभावित हो रहा था, तो नौकरी से इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर पढ़े….

8. बजट से पहले शिवराज सिंह चौहान की वित्त मंत्री से मुलाकात

 नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर बजट 2025 के लिए कृषि, ग्रामीण विकास, आईसीएआर (ICAR), और भूमि संसाधन विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में श्री चौहान ने बताया कि अगले बजट में कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पूरी खबर पढ़े….

9. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

10. पीएम किसान सम्मान निधि: 18वीं किस्त में 9.58 करोड़ किसानों को हुआ सीधा फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। 18वीं किस्त का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9.58 करोड़ तक पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़े….