Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: मानसून I गेहूं, चना खेती I सोयाबीन I पशुपालन I ‘सबकी योजना, सबका विकास’

03 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.क्या अक्टूबर 2024 में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आएगी? बाजार के रुझानों पर एक नज़र

भारत के प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में सोयाबीन की कटाई का मौसम नजदीक आ रहा है, किसान अक्टूबर 2024 में मंडी की कीमतों को समझने के लिए उत्सुक हैं। 2022 से 2024 तक के ऐतिहासिक डेटा के आधार पर, भविष्य के रुझानों की भविष्यवाणी करना और किसानों को अपनी उपज को बाजार में कब लाना है, इस बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद करना संभव है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.एफएसआईआई ने की केंद्रीय कपड़ा मंत्री द्वारा खरपतवारनाशक प्रतिरोधी बीटी कॉटन बीज किस्मों की शीघ्र स्वीकृति की अपील का स्वागत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारतीय बीज उद्योग महासंघ (FSII) ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा हाल ही में हर्बीसाइड टॉलरेंट बीटी कॉटन बीज किस्मों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के आह्वान का पुरजोर समर्थन किया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कपास और कपड़ा उद्योग को कीटों, मिट्टी के क्षरण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है पूरी खबर पढ़े….

3.दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की तैयारी, 5 जिलों में हल्की वर्षा संभावित  

मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में  कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा । वर्तमान में प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा भिंड ,दतिया ,ग्वालियर , शिवपुरी  जिलों से गुजर रही है। रायसेन जिले के सलवानी में  सर्वाधिक 9.4 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। पूरी खबर पढ़े….

4.21 वीं पशु संगणना में पूरी तरह ऑनलाइन होगा डाटा कलेक्शन

पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। पशु संगणना में जहां भारत का विश्व में प्रथम स्थान है, वहीं विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन भी भारत में ही होता है। विश्व के सकल दुग्ध उत्पादन का 25% भारत में होता है। भारत में कृषि उत्पादन में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र का 30% योगदान है। मध्य प्रदेश किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) सहित अन्य योजनाओं में भारत में अग्रणी है। पूरी खबर पढ़े….

5.प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ – देश के 63,000 जनजातीय गांवों को मिलेगा लाभ

झारखंड के हजारीबाग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ की शुरुआत की। इस ऐतिहासिक योजना का उद्देश्य देशभर के 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल गांवों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। इस अभियान के तहत 79,156 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है पूरी खबर पढ़े….

6.जन योजना अभियान: ‘सबकी योजना, सबका विकास’ से गांवों की तस्वीर बदलने की कवायद

ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के ग्रामीण नागरिकों से जन योजना अभियान – ‘सबकी योजना, सबका विकास’ (2024-25) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है वर्ष 2025-26 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (GPDP) की तैयारी और ग्रामीण भारत में समावेशी विकास को बढ़ावा देना। पूरी खबर पढ़े….

7.गांधी जयंती पर खादी कारीगरों को तोहफा: मजदूरी बढ़ी, खादी पर विशेष छूट

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी कारीगरों के लिए बड़ी घोषणा की है। खादी कारीगरों की मजदूरी में बढ़ोतरी के साथ-साथ खादी उत्पादों पर विशेष छूट की शुरुआत की गई है। इस कदम का उद्देश्य खादी उद्योग को प्रोत्साहन देना और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

8.जानलेवा हो रही है, बाजारु खाद्य एंव जीवन उपयोगी समाग्री

पिछले कुछ समय में छोटें बच्चो सहित युवाओ में हद्धयाघात, मधुमेह सहित कैंसर से मौते के मामले बहुत ही तेजी से वृद्धि हुई है। इसके साथ फंगल एंव वायरस होने वाली खतरनाक बीमारियों का प्रकोप बडा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिर्पोट 2022 में मात्र एक बर्ष की अबधि दौरान देश में कैंसर के 14.1 लाख नए मामले सामने आए,जिसमें नौ लाख से अधिक मौते हुई है। पूरी खबर पढ़े….

9.कोरोमंडल ने तेलंगाना में हाई-टेक पॉलीहाउस का उद्घाटन किया, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और नए उत्पाद विकास को मिलेगा बढ़ावा

भारत की अग्रणी कृषि समाधान प्रदाता कंपनी, कोरामंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, ने तेलंगाना के शमीरपेट, सिद्दीपेट जिले में स्थित अपने अनुसंधान और विकास (R&D) फार्म में अत्याधुनिक हाई-टेक पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य प्रिसिजन एग्रीकल्चर और नए उत्पादों के विकास में तेजी लाना है। पूरी खबर पढ़े….

10.अक्टूबर माह में गेहूं व चना की खेती के लिए किये जाने वाले कृषि कार्य

खरीफ फसल कटते ही एक साप्ताह के अंदर खेत की तैयारी तथा सिंचाई जल-उपयोगिता बढ़ाने के लिये कलवेटर से दो बार जुताई तथा पठार (पाटा) करें। छोटे किसान बैल-चालित बखर के द्वारा जुताई कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….