Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की तैयारी, 5 जिलों में हल्की वर्षा संभावित  

02 अक्टूबर 2024, इंदौर: दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की तैयारी, 5  जिलों में हल्की वर्षा संभावित  – मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में  कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा । वर्तमान में प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा भिंड ,दतिया ,ग्वालियर , शिवपुरी  जिलों से गुजर रही है। रायसेन जिले के सलवानी में  सर्वाधिक 9.4 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। कल से आज प्रातः  तक रायसेन, खरगोन, झाबुआ, धार  में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम  मानसून वापसी की रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा,उदयपुर, दीसा,  सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में पूर्वी  राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र  एवं गुजरात के कुछ भागों से  दक्षिण -पश्चिम  मानसून वापसी की संभावना है l दक्षिण-पूर्व बांग्ला देश एवं निकटवर्ती  क्षेत्रों  के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। वहीं  दक्षिण–पूर्व   बांग्ला  देश एवं निकटवर्ती क्षेत्रों  के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तरी अंडमान सागर तक ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान – खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ कहीं-कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com