Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरोमंडल ने तेलंगाना में हाई-टेक पॉलीहाउस का उद्घाटन किया, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और नए उत्पाद विकास को मिलेगा बढ़ावा

03 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: कोरोमंडल ने तेलंगाना में हाई-टेक पॉलीहाउस का उद्घाटन किया, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और नए उत्पाद विकास को मिलेगा बढ़ावा – भारत की अग्रणी कृषि समाधान प्रदाता कंपनी, कोरामंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, ने तेलंगाना के शमीरपेट, सिद्दीपेट जिले में स्थित अपने अनुसंधान और विकास (R&D) फार्म में अत्याधुनिक हाई-टेक पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य प्रिसिजन एग्रीकल्चर और नए उत्पादों के विकास में तेजी लाना है।

इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कोरामंडल के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री एस शंकरसुब्रमणियन ने की। इस अवसर पर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर  श्री आमिर अल्वी, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर  श्री अमित रस्तोगी, सेल्स और मार्केटिंग  प्रमुख श्री माधब अधिकारी और रिटेल बिजनेस प्रमुख श्री बाबू जी. भी उपस्थित थे।

समारोह में बागवानी विभाग के अधिकारियों, पूर्व आयुक्त श्री वेंकट रामिरेड्डी और उप निदेशक सुश्री सुवर्णा देवी ने भी भाग लिया, जिससे इस पहल की कृषि नवाचार में बढ़ती साझेदारी को बल मिला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नया हाई-टेक पॉलीहाउस अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे कोरामंडल अपने नवीनतम कृषि उत्पादों और समाधानों के क्षेत्रीय परीक्षण कर सकेगा। यहां हाइड्रोपोनिक्स और कोकोपीट सिस्टम जैसे मीडियम का उपयोग कर मिट्टी रहित माध्यम में पॉट प्रयोग और उन्नत परीक्षण किए जाएंगे। इन परीक्षणों का उद्देश्य उर्वरकों की सटीक खुराक का निर्धारण करना है, जिससे नैनो उर्वरक, बायोस्टिमुलेंट, तरल उर्वरक, स्लो और कंट्रोल्ड रिलीज उर्वरक, और पौध विकास नियामकों जैसे उत्पादों का विकास किया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रमुख किसान और चैनल पार्टनर उपस्थित रहे, जिन्होंने पॉलीहाउस की आधुनिक सुविधाओं और हाइड्रोपोनिक्स तथा कोकोपोनिक्स जैसी तकनीकों का लाइव प्रदर्शन देखा। इसके अलावा, ग्रीन सीकर, SPAD मीटर, K-मीटर और रिफ्रैक्टोमीटर जैसे उन्नत क्रॉप डायग्नोस्टिक टूल्स का भी अनुभव लिया।

कोरोमंडल ने हाल ही में एक्स मशीन्स  में निवेश किया है, जो ऑटोनॉमस रोबोटिक कृषि मशीनरी विकसित कर रही है। इस तकनीक का प्रदर्शन भी कार्यक्रम का हिस्सा रहा, जिससे यह दिखाया गया कि कैसे ऑटोनॉमस मशीनरी कृषि के भविष्य को बदल रही है।

श्री एस शंकरसुब्रमणियन ने कहा, ” हमारा उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले इनपुट और सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उनकी आय बढ़ सके और कृषि क्षेत्र में सतत विकास हो सके। हाई-टेक पॉलीहाउस का शुभारंभ कृषि के भविष्य की दिशा में हमारे विजन को रेखांकित करता है। हम स्मार्ट टेक्नोलॉजी को अपनाकर खेती को अधिक प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com