Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धानुका ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्याज किसानों के लिए वनकिल लॉन्च किया

19 नवंबर 2021, नई दिल्ली । धानुका ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्याज किसानों के लिए वनकिल लॉन्च किया – धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 3 जिलों – मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रतापगढ़ में, एक नई जापानी तकनीक ‘वनकिल’ के लॉन्च के साथ भारतीय किसानों के लिए नई तकनीक लाने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से कायम रखा है।

वनकिल (ONEKIL) एक 9(3) अणु है और खरपतवार मुक्त प्याज फसलों के लिए एक संपूर्ण समाधान है। वनकिल (तकनीकी: क्विज़ालोफॉप-एथिल 4% + ऑक्सीफ्लोरफेन 6% ईसी) अंकुरण पश्चात प्रणालीगत शाकनाशी है जो संकीर्ण पत्ती वाले खरपतवारों के साथ-साथ चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को नियंत्रित करता है। एक बार वनकिल को प्याज की फसल के पत्ते और जड़ प्रणाली द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है, तो यह अधिकांश खरपतवारों को लंबे समय तक काबू में रखता  है।

लॉन्च इवेंट में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के चीफ मैनेजर मार्केटिंग, श्री सुबोध कुमार गुप्ता और डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग, श्री शरद चतुर्वेदी शामिल थे। इस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र के मार्केटिंग अधिकारीयों ने भी भाग लिया जिसमें श्री प्रदीप राय, ईस्ट उत्तर प्रदेश सेल्स डीजीएम श्री वी.पी सिंह और जीएम सेल्स (ईस्ट) श्री संजय पाटिल शामिल थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में कृषि इनपुट डीलरों और खुदरा विक्रेताओं के लिए वनकिल पर एक तकनीकी और वाणिज्यिक सत्र भी आयोजित किया गया था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें