राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: मानसून I कृषि विकास I अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव 2025 I हल्दी खेती I खरपतवारनाशक

22 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. मध्य प्रदेश में 12 से 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

Advertisement
Advertisement

 देश में लू की मार झेल रहे लोगों एव किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार केरल में समय से पहले मानसून की दस्तक होगी। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में मानसून प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। इसके बाद अपने तय रास्ते से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में आमतौर पर मानसून की दस्तक 15 जून के आसपास हो जाती है। पूरी खबर पढ़े….

2. कृषि के विकास से बनेगा विकसित भारत: डॉ. जाट

Advertisement8
Advertisement

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव डॉ. एमएल जाट ने दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के उपसचिव/ निदेशक स्तर के अधिकारियों के लिए ‘राष्ट्रीय कर्मयोगी – व्यापक जन सेवा कार्यक्रम’ के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. डॉ. अजय ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने उन्हें यह शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़े….

4.कृषि वैज्ञानिक किसानों के पास पहुंचेंगे और देंगे महत्वपूर्ण जानकारियां

देश के कृषि वैज्ञानिक किसानों के पास जाकर महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। दरअसल 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है और इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम गांवों में पहुंचकर बताएगी कि संबंधित गांवों की जलवायु, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी की उपलब्धता आदि क्या है। पूरी खबर पढ़े….

5. इंदौर में आयोजित होगा 8वां अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव 2025

Advertisement8
Advertisement

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम – अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव 2025 – की घोषणा कर दी है, जो इस वर्ष 8 और 9 अक्टूबर 2025 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। सोया मूल्य श्रृंखला से जुड़े सभी हितधारकों के लिए यह कार्यक्रम हर वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, और इस वर्ष इसका आयोजन एक नए दृष्टिकोण के साथ किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

6. परिवार और पर्यावरण के लिए खतरनाक रासायनिक खेती

 जिस खेती की बदौलत इंसान अपना पेट भरता और जिन्दा रहता है, उसी खेती को केवल पूंजी कमाने की तरकीब में तब्दील कर दिया जाए तो क्या होगा? आप चाहें तो इसके नतीजे अपने आसपास ही देख और महसूस कर सकते हैं। हाल ही में एक युवा का निधन लीवर की गंभीर बीमारी के कारण हुआ। इससे पहले भी इसी तरह गांव के दो और युवा हार्ट अटैक के कारण इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता पर संशय

देश भर में आगामी 29 मई से 12 जून 2025 तक देश भर के 700 से अधिक जिलों में किसानों से संवाद के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टीम बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों से सीधे संवाद कर कृषि का जायजा लेंगे। पूरी खबर पढ़े….

8. कृषि मंत्रालय और ICAR की पहल: गाँव-गाँव तक पहुंचेगी शोध और तकनीक की जानकारी

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की घोषणा की। यह अभियान 29 मई से शुरू होगा और इसका उद्देश्य देशभर के 1.30 करोड़ से अधिक किसानों तक नवीनतम कृषि शोध और तकनीकों को पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़े….

9. धानुका एग्रीटेक ने लॉन्च किया धान की फसल के लिए नया खरपतवारनाशी ‘दिनकर’

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने धान की रोपित फसल के लिए विशेष रूप से विकसित अपना नया खरपतवारनाशी उत्पाद ‘दिनकर’ लॉन्च किया है। यह उत्पाद उन किसानों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो फसल की शुरुआती अवस्था में लगातार खरपतवार की समस्याओं और उनसे जुड़ी लागत से जूझते हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. अतिरिक्त आमदनी का सशक्त माध्यम हल्दी की खेती

हल्दी (कुरकुमा लांग कुल-जिंजीवरेसी) एक उष्णकटिबंधीय मसाला फसल है जिसकी खेती इसके कंद हेतु की जाती है। इसका उपयोग मसाला, रंग-रोगन, दवा व सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में होता है। इसके कंद से पीला रंग का पदार्थ- करक्यूमिन- करक्यूमिन व एक उच्च उडऩशील तैलीय पदार्थ-टर्मेरॉल का उत्पादन होता है। इसके कंद में उच्च मात्रा में ऊर्जा (कार्बोहाइड्रेट के रूप में) व खनिज होते हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement