Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि वैज्ञानिक किसानों के पास पहुंचेंगे और देंगे महत्वपूर्ण जानकारियां

22 मई 2025, नई दिल्ली: कृषि वैज्ञानिक किसानों के पास पहुंचेंगे और देंगे महत्वपूर्ण जानकारियां – देश के कृषि वैज्ञानिक किसानों के पास जाकर महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। दरअसल 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है और इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम गांवों में पहुंचकर बताएगी कि संबंधित गांवों की जलवायु, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी की उपलब्धता आदि क्या है।

देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने और फसल उत्पादन की लागत को कम करने के लिए सरकार आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किए जा रहे अनुसंधानों को किसानों तक पहुँचाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब देश भर के कृषि वैज्ञानिक और कृषि अधिकारी किसानों के पास जाकर उन्हें खेती की नई पद्धतियों के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए देश भर में 29 मई से 12 जून तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जाएगा।

इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  नई दिल्ली में जानकारी देते हुए कहा कि 29 मई से देशव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित कृषि, विकसित खेती और समृद्ध किसान जरूरी है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अभी देश में लगभग 16 हजार वैज्ञानिक रिसर्च के काम में लगे हुए हैं। लेकिन वर्तमान स्थितियों के अनुसार किसानों के लिए इसकी उपयोगिता प्रतिपादित होना चाहिए। सरकार ने इसलिए तय किया कि मांग आधारित रिसर्च होनी चाहिए, हमने इस अभियान की रूपरेखा बनाई, जिसमें वैज्ञानिकों की 2170 टीमें बनाई जा रही हैं, इन टीमों में कम से कम 4 वैज्ञानिक हरेक टीम में होंगे, इनके साथ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को भी जोड़ा जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com