Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्य प्रदेश में 12 से 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

केरल में समय से पहले देगा दस्तक

22 मई 2025, नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश में 12 से 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना – देश में लू की मार झेल रहे लोगों एव किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार केरल में समय से पहले मानसून की दस्तक होगी। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में मानसून प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। इसके बाद अपने तय रास्ते से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में आमतौर पर मानसून की दस्तक 15 जून के आसपास हो जाती है। हालांकि पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून थोड़ा लेट आया था। इस बार मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 12 से 15 जून तक मानूसन की एंट्री होने की संभावना जताई है। अनुमान है कि मानसून 17 जून तक राजधानी भोपाल को तरबतर कर देगा।

मध्य प्रदेश में दक्षिणी जिले बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी में मानसून सबसे पहले पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 21 जून 2024 को मानसून ने मध्य प्रदेश में एंट्री की थी। सबसे पहले पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में मानसून की दस्तक हुई थी और राजधानी भोपाल में 23 जून 2024 को एंट्री हुई थी। वहीं एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में एक्टिव हो गया था।

सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

इस सीजन मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरसेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जून से सितंबर यानी चार महीने तक मध्य प्रदेश में 104 से 105 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है। ये सामान्य से 4 से 5 फीसदी अधिक है। राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है। हालांकि पिछले साल सामामन्य से अधिक बारिश हुई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com