राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: खरीफ MSP I सोयाबी नबोएंगे किसान I कपास उत्पादन I कृषि तकनीक

31 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी

Advertisement
Advertisement

केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों के लिए एक बार फिर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी देने का. निश्चित ही इस निर्णय से देश के किसान प्रसन्न होंगे क्योंकि किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज को बेचते है. पूरी खबर पढ़े….

2. अब मक्का नहीं, किसान फिर से बोएंगे सोयाबीन – जानें MSP बढ़ोतरी का असर

Advertisement8
Advertisement

भारतीय किसान, जो मुनाफे की गणना में माहिर माने जाते हैं, खरीफ 2025 सीज़न में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की ओर रुख करने की तैयारी में थे। कारण था – कम लागत में खेती और अनियमित वर्षा के बावजूद बेहतर उत्पादन। लेकिन सरकार द्वारा समय पर सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि ने संतुलन बना दिया, जिससे बड़े स्तर पर फसल परिवर्तन रुका और तेल बीज वाली इस फसल का रकबा सुरक्षित रहा। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. सरकार ने खरीफ 2025-26 के लिए MSP बढ़ाई: तिलहन, कपास और मिलेट्स को बड़ा फायदा

 किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2025-26 विपणन सत्र के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़े….

4. विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ फसलों का एमएसपी घोषित

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, जिससे उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। पूरी खबर पढ़े….

5. इंदौर में आयोजित होगा 8वां अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव 2025

Advertisement8
Advertisement

 सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम – अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव 2025 – की घोषणा कर दी है, जो इस वर्ष 8 और 9 अक्टूबर 2025 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

6. देश के लिए गौरव की बात, कृषि क्षेत्र में 5. 4 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी

 यह हमारे देश के लिए गौरव की ही बात होगी कि कृषि क्षेत्र में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2025 की है लेकिन इसके बाद यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी वर्ष 2026 में भी यह रिकॉर्ड ओर अधिक रूप से कायम होगा। पूरी खबर पढ़े….

7. सोयाबीन की बुवाई के लिए खेत तैयार, 15 जून है निर्धारित समय

देश भर में सोयाबीन की बुवाई के लिए किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर दिया है। गौरतलब है कि देश में सोयाबीन की बुवाई के लिए 15 जून से समय निर्धारित है। हालांकि किसान अब मानसून का इंतजार कर रहे है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में सबसे अधिक सोयाबीन की खेती की जाती है। पूरी खबर पढ़े….

8. कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता– श्री शिवराज सिंह

भारतीय कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भुवनेश्वर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय मीठाजल मत्स्य पालन संस्थान (ICAR-CIFA), काउसल्यागंगा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान (VKSA-2025)’ का विधिवत शुभारंभ किया। पूरी खबर पढ़े….

9. भारत के 10 आध्यात्मिक स्थान जो आपकी यात्रा को सफल बनाएंगे

खूबसूरत पहाड़ों और सुकून देने वाले समुद्र तटों के अलावा भारत अपनी विविधता और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। भारत अपनी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, खूबसूरती, ऐतिहासिक स्मारकों, त्योहारों, आध्यात्मिक स्थलों और अपने पहनावे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर देश है। यहां परंपरा और नवीनता का संगम है, पूरी खबर पढ़े….

10. भारत में कपास उत्पादन में लगातार गिरावट: पिछले 10 वर्षों के आंकड़े क्या बताते हैं

भारत, जो दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, अब एक लंबी और स्थायी गिरावट के दौर से गुजर रहा है। 2015–16 से लेकर 2024–25 के अनुमानित आंकड़ों तक के दस वर्षों की समीक्षा करें तो इसमें उतार-चढ़ाव, ठहराव और हाल ही में गिरावट साफ देखी जा सकती है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement