कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कपास उत्पादन I टमाटर उद्योग I हाइब्रिड तकनीक I बजट 2025 I ड्रैगन फ्रूट
13 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. कपास उत्पादन में भारी गिरावट का लगाया अनुमान
देश में कई किसानों द्वारा कपास का भी उत्पादन किया जाता है लेकिन इस साल सरकार का यह अनुमान है कि उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है. गौरतलब है कि कपास का उत्पादन किसानों के लिए लाभ का सौदा है क्योंकि कपास की खरीदी कपड़ा उद्योगों द्वारा बड़ी मात्रा में की जाती है. पूरी खबर पढ़े….
2. सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर पंजाब में टमाटर उद्योग को नया आकार देंगे
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री स. रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में टमाटर उत्पादन और पेस्ट निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आज राजपुरा में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के संयंत्र का दौरा किया और यहां केचप उत्पादन के लिए टमाटर पेस्ट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब के किसानों को इस क्षेत्र में ज्यादा अवसर देने की बात की। पूरी खबर पढ़े….
3. भारत में FDI को बढ़ावा, खाद्य उद्योग में निवेश को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट
भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज इंडसफूड 2025 के आयोजन के दौरान खाद्य और पेय, कृषि, और समुद्री उत्पादों के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में $100 बिलियन के निर्यात लक्ष्य को लेकर अपनी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य कोई असाधारण नहीं है, क्योंकि इन उद्योगों को सालाना 14-15% की वृद्धि दर से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। पूरी खबर पढ़े….
4. हाइब्रिड तकनीक अपनाने का समय: विशेषज्ञों की राय
प्रमुख कृषि विशेषज्ञों ने भारत की खाद्य सुरक्षा चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन प्रभावों और सतत विकास लक्ष्यों का सामना करने के लिए हाइब्रिड तकनीक को तेजी से अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पूरी खबर पढ़े….
5. MSP भुगतान फ्रॉड: पंजाब पुलिस ने अनाज खरीद पोर्टल में धोखाधड़ी करने वाले चार लोग गिरफ्तार किया
पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए अनाज खरीद पोर्टल (Anaaj Kharid Portal) से जुड़े न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भुगतान धोखाधड़ी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर किसानों के बैंक खातों में जाने वाले फसल भुगतान को अपने खातों में डायवर्ट करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़े….
6. पीएम किसान सम्मान निधि: 18वीं किस्त में 9.58 करोड़ किसानों को हुआ सीधा फायदा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। 18वीं किस्त का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9.58 करोड़ तक पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित एक समीक्षा बैठक में दी। पूरी खबर पढ़े….
7. बजट से पहले शिवराज सिंह चौहान की वित्त मंत्री से मुलाकात
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर बजट 2025 के लिए कृषि, ग्रामीण विकास, आईसीएआर (ICAR), और भूमि संसाधन विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….
8. बढ़ती लागत और जलवायु संकट के बीच खेती के लिए कैसा होगा बजट 2025?
बजट 2025 ऐसे समय में पेश होगा जब पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान सालभर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बजट से सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि सरकार किस तरह किसानों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करती है। खेती, जो लगातार महंगी होती जा रही है, छोटे किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। ऊपर से जलवायु परिवर्तन और अनिश्चित मौसम ने कृषि को और जोखिमभरा बना दिया है। पूरी खबर पढ़े….
9. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….
10. जानें, कैसे 1 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट उगा कर कमाएँ ₹10 लाख सालाना
ड्रैगन फ्रूट, जिसे कमलम के नाम से भी जाना जाता है, एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देने के लिए जाना जाता है। इसकी खेती भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह कम पानी, कठिन जलवायु और सीमित संसाधनों में भी आसानी से उगाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….