Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लॉकडाउन अवधि में भी तेजी से चल रही कृषि गतिविधियां

लॉकडाउन अवधि में भी तेजी से चल रही कृषि गतिविधियां

पीएम-किसान योजना में 9.55 करोड़ किसानों के लिए19100.77 करोड़ रू. जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने, मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार, लॉकडाउन अवधि के दौरान क्षेत्र स्तर पर कृषि संबंधी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय किए है। इसके अनुरूप, एफसीआई द्वारा अभी तक 326.96 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं, नेफेड ने 5.89 लाख मीट्रिक टन चना, 4.97 लाख मीट्रिकटन सरसों एवं 4.99 लाख मीट्रिक टन तुअर की खरीद अभी तक कर ली है। पीएम- किसान योजना में 9.55 करोड़ किसान परिवारों को 19100.77 करोड़ रूपए जारी किए गएहैं। ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई भी पिछली बार से 48 प्रतिशत से ज्यादा हुई है।
​
इसी तरह, लॉकडाउन अवधि में नेफेड द्वारा 5.89 लाख मीट्रिक टन चना, 4.97 लाख मीट्रिक टन सरसों और 4.99 लाख मीट्रिक टन तुअर की खरीद की गई है। रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2020-21 में, एफसीआई द्वारा 326.96 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई नें भी बढ़ौतरी हुई है

  • चावल: पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 25.29 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस बार चावल में लगभग 34.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया गया।
  • दलहन : पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 9.67 लाख हेक्टेयर की तुलना में दलहन में इस बार लगभग 12.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया गया।
  • मोटा अनाज : पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 7.30लाख हेक्टेयर की तुलना में मोटे अनाज में इस बार लगभग 10.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया गया।
  • तिलहन : पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 7.34 लाख हेक्टेयर की तुलना में तिलहन में इस बार लगभग 9.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया गया।