कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सिंधु जल संधि I ऑपरेशन सिंदूर I आम फल I मक्का फसल I मूंग की खेती
20 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….
1. 1960 की गलती सुधारी गई, अब सिंधु का पानी भारत के खेतों में बहेगा: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर स्थित शिंदे ऑडिटोरियम में देशभर के किसान संगठनों के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को समाप्त करने के निर्णय पर आयोजित की गई थी। पूरी खबर पढ़े….
2. “ऑपरेशन सिंदूर” के नायक: किसान सरदान गोमा सिंह की कहानी
जब भी हम “किसान” शब्द सुनते हैं, तो हमारी आंखों के सामने खेत में हल चलाता एक पुरुष या महिला आता है, जो अन्न उगाता है। लेकिन कभी-कभी किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि देश का रक्षक और सच्चा सिपाही भी बन जाता है। ऐसा ही एक नाम है – सरदान गोमा सिंह, जो आज किसानों के लिए एक प्रेरणा और गर्व का प्रतीक बन चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….
3. अल्फांसो आम का मौसम समय से पहले खत्म, उत्तर प्रदेश में कीटों ने बढ़ाई चिंता
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में प्रसिद्ध हापुस (अल्फांसो) आम का मौसम इस वर्ष समय से पहले समाप्त हो रहा है। देर से हुई बारिश और जल्दी आए मानसून के कारण आम की फसल की अवधि कम हो गई है। व्यापारियों के अनुसार, महाराष्ट्र से हापुस आम अगले सप्ताह तक ही एपीएमसी बाजारों में उपलब्ध रहेगा। पूरी खबर पढ़े….
4. राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र किसानों से करेंगे संवाद
श्री शिवराज सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर) के निर्देशानुसार दिनांक 29 मई से 12 जून 2025 के दौरान इंदौर सहित मध्य प्रदेश एवं देश के प्रत्येक जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत चलाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….
5. मोदी सरकार की किसानों के लिए नई पहल 29 मई से शुरू – 2,170 टीमें खेतों में उतरेंगी
केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की जानकारी दी, जो 29 मई से देशभर में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है और इस लक्ष्य को पाने के लिए विकसित कृषि क्षेत्र और समृद्ध किसान अनिवार्य हैं। पूरी खबर पढ़े….
6. IIL ने मक्का की फसल के लिए SPF तकनीक युक्त नया खरपतवारनाशी “टोरी सुपर” किया लॉन्च
इनसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड (IIL) ने मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण को नए आयाम देने वाला नया पोस्ट-इमर्जेंस खरपतवारनाशी उत्पाद टोरी सुपर लॉन्च किया है। यह लॉन्च कार्यक्रम इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के डीलर्स और वितरक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़े….
7. यूपीएल ने सोयाबीन, कपास और प्याज की फसलों के लिए नया खरपतवार नाशक ‘सेंचुरियन ईज़ी’ लॉन्च किया
यूपीएल ने भारत में अपने नए खरपतवार नाशक सेंचुरियन ईज़ी (Centurion EZ) को लॉन्च किया है। इसका लॉन्च पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में किया गया, जिसमें कंपनी के प्रमुख डीलर और वितरक शामिल हुए। यह उत्पाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में सोयाबीन, कपास, और प्याज की फसल में खरपतवार प्रबंधन पर छह वर्षों के अनुसंधान के बाद तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़े….
8. मूंग की खेती में रसायनों का बेतहाशा उपयोग एक बढ़ता खतरा
‘ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवारनाशकों का उपयोग कम करें। इन रसायनों के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जैविक खेती को बढ़ावा देने से न केवल किसानों को अपनी फसलों के बेहतर दाम मिलेंगे, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगा।’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी खबर पढ़े….
9. कपास की बुवाई में जुटे राजस्थान के किसान, अफसरों ने जारी की सलाह
राजस्थान के किसान इन दिनों कपास की बुवाई करने में जुटे हुए है और किसान अपने हिसाब से बुवाई कर रहे लेकिन इस खेती में किसानों को किसी तरह से नुकसान न हो इसके लिए कृषि विभाग के अफसरों ने सलाह जारी की है और कहा है कि किसान न केवल उन्नत तकनीक को अपनाएं बल्कि बीज को भी लेकर सलाह दी है. पूरी खबर पढ़े….
10. धानुका एग्रीटेक ने लॉन्च किया धान की फसल के लिए नया खरपतवारनाशी ‘डिनकर’
धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने धान की रोपित फसल के लिए विशेष रूप से विकसित अपना नया खरपतवारनाशी उत्पाद ‘डिनकर’ लॉन्च किया है। यह उत्पाद उन किसानों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो फसल की शुरुआती अवस्था में लगातार खरपतवार की समस्याओं और उनसे जुड़ी लागत से जूझते हैं। पूरी खबर पढ़े….