राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: भारतीय किसान I किसानों से संवाद I पान की खेती I किसान सम्मान निधि योजना I कृषि यंत्र पर सब्सिडी

01 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. इजरायल से सीखेंगे भारतीय किसान, नई तकनीकों पर हुआ अहम समझौता

भारत और इजरायल के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इजरायल के राजदूत श्री रियुवेन अजार ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से कृषि भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में खाद्य सुरक्षा, उन्नत कृषि तकनीकों और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

2. भारत के मोटे अनाज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री एंथनी जॉन एबॉट ने दिल्ली हाट स्थित नैफेड मिलेट एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मोटे अनाज (श्री अन्न) को लेकर भारत की पहल की जानकारी ली और पारंपरिक अनाजों को फिर से प्रचलित करने के प्रयासों पर चर्चा की। एंथनी एबॉट को सेंटर में विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज और उनसे बने उत्पादों जैसे आटा, अंकुरित आटा, रेडी टू कुक (RTC) और रेडी टू ईट (RTE) उत्पादों से अवगत कराया गया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. कृषि मंत्री ने अफसरों से पूछा- ग्रामीण इलाकों में जलाशयों की क्या है स्थिति

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों से यह पूछा है कि ग्रामीण इलाकों में जलाशयों की स्थिति क्या है। उन्होंने फसलों की बुवाई और उपार्जन की स्थिति की भी जानकारी अफसरों से प्राप्त की। मंत्री चौहान ने समग्र कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में समीक्षा की। पूरी खबर पढ़े….

4. पीएम मोदी और शिवराज चौहान कल करेंगे किसानों से सीधा संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से कल “कृषि और ग्रामीण समृद्धि” विषय पर एक दिवसीय पोस्ट-बजट वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से मुख्य भाषण देंगे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल दोपहर 3:30 बजे किसानों को संबोधित करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

5. PM-KISAN: 19वीं किस्त नहीं मिली? यह काम करते ही आएंगे पैसे

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किस्त उन किसानों को नहीं मिल रही है, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, जमीन सत्यापन नहीं कराया है या अपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है। पूरी खबर पढ़े….

6. क्या आप कृषि यंत्र लेना चाहते है तो चिंता न करें, मिलेगी सब्सिडी

मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र यदि लेना है तो वे सरकार की मदद ले सकते है क्योंकि सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी देकर कृषि यंत्र मुहैया कराये जा रहे है।किसान कृषि यंत्रों का उपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर भारी अनुदान दिया जा रहा है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने के लिए जिलेवार लक्ष्य जारी किए गए हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 11 मार्च तक आवेदन करें

संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र, भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  विभिन्न  ट्रैक्टर चलित/ शक्ति चलित कृषि उपकरणों के लिए ऑनलाइन  जिलेवार आवेदन  27 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं ।  12 मार्च 2025 को लॉटरी संपादित की जायेगी। योजना के दिशा निर्देशानुसार चयनित हितग्राहियों को अनुदान की पात्रता रहेगी। पूरी खबर पढ़े….

8. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाः मध्य प्रदेश में प्रभाव एवं व्यापक विश्लेषण

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां की आधी से अधिक जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की शुरुआत की। पूरी खबर पढ़े….

9. सोयाबीन के दामों में ऐतिहासिक गिरावट, सोपा ने नेफेड की नीलामी रोकने की उठाई मांग

 देशभर के सोयाबीन किसान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, क्योंकि बाजार में सोयाबीन की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे पहुंच गई हैं। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने इस गंभीर स्थिति पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। पूरी खबर पढ़े….

10. पान की खेती से करोड़ों की ओर बढ़ते किसान अवनीश पात्र, ICAR से मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किसान अवनीश पात्र ने कृषि के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में ‘नवोन्मेषी किसान’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र किसान हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement