Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

इजरायल से सीखेंगे भारतीय किसान, नई तकनीकों पर हुआ अहम समझौता

01 मार्च 2025, नई दिल्ली: इजरायल से सीखेंगे भारतीय किसान, नई तकनीकों पर हुआ अहम समझौता – भारत और इजरायल के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इजरायल के राजदूत श्री रियुवेन अजार ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से कृषि भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में खाद्य सुरक्षा, उन्नत कृषि तकनीकों और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान भारत और इजरायल के बीच दीर्घकालीन कृषि साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। खासतौर पर जल संकट और सिंचाई प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित ‘सीवेज के पानी को रिसाइकल कर कृषि में उपयोग’ की अवधारणा पर भी बातचीत हुई। साथ ही, दोनों देशों के बीच व्यापार और अनाज भंडारण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इजरायली मंत्री की भारत यात्रा की तैयारी

इस मुलाकात में इजरायल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री की आगामी भारत यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। भारत में 20 राज्यों में चल रहे उत्कृष्टता केंद्रों (Centres of Excellence) की उत्पादकता, परिशुद्ध (प्रिसिजन) सिंचाई तकनीक, फसल कटाई के बाद प्रबंधन और बाजार तक किसानों की पहुंच बढ़ाने जैसे विषय बैठक के केंद्र में रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भारत और इजरायल के बीच बागवानी क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और कृषि नवाचारों को लेकर भी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने इस सहयोग को बढ़ाने और किसानों को इसका सीधा लाभ पहुंचाने पर विचार किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में इजरायली मिशन के उप प्रमुख श्री फारेस साएब भी मौजूद थे। भारतीय पक्ष से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (DA&FW) के वरिष्ठ अधिकारी—संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग), संयुक्त सचिव (MIDH) और अपर आयुक्त (पौधा संरक्षण) ने भाग लिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com