राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: .ग्राम पंचायत I पराली पर नियंत्रण I मत्स्यपालन I डीजल-पेट्रोल दाम I किसान कल्याण योजना

30 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान

Advertisement
Advertisement

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज पराली जलाने के प्रभावी प्रबंधन के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण अंतर-मंत्रालयी बैठक का आयोजन किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की सह-अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

2.ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल: पंचायती राज मंत्रालय के बड़े फैसले

Advertisement8
Advertisement

देशभर में ग्राम पंचायतों को मजबूत और कुशल बनाने की दिशा में केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की 8वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत मानकीकृत मानदेय, पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण और पंचायत भवनों के निर्माण से लेकर डिजिटल सुविधाओं तक कई योजनाओं को हरी झंडी दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.चक्रवात दाना में मछुआरों के लिए स्वदेशी ट्रांसपोंडर साबित हुए सुरक्षा कवच

चक्रवाती तूफान दाना के दौरान मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएच एंड डी) द्वारा स्वदेशी तकनीक से विकसित ट्रांसपोंडर प्रणाली ने मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लागू यह ट्रांसपोंडर प्रणाली मछुआरों को समुद्र में सुरक्षित रखने के लिए एक उपयोगी माध्यम साबित हुई है, जो मछुआरों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

4.कमीशन बढ़ाने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे

दीपावली पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को कमीशन बढ़ाने का फैसला किया है। यह आज 30 अक्टूबर से लागू होगा। तेल कंपनियों ने कहा है कि डीलरों का कमीशन बढ़ाने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। पूरी खबर पढ़े….

5.इस दीपावली पर आरोग्य का लें संकल्प

Advertisement8
Advertisement

भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है और सभी त्यौहार के मूल में जीवन दर्शन से सम्बद्ध उद्देश्य समाहित भी रहता है। ऐसा ही एक त्यौहार दीपावली है। पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व को मनाने की तैयारी हफ्तों पहले शुरू हो जाती है। बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। समूचा देश ही रोशनी से नहाया हुआ लगता है। अमीर-गरीब सभी अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार सामान खरीदते हैं। पूरी खबर पढ़े….

6.किसान कल्याण योजना: दीपावली से पहले 81 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर और सिवनी में मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी अंतरित करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

7.सिंचाई के लिए किसानों को किराये के ट्रांसफार्मर की सुविधा

अधीक्षण यंत्री श्री एसएन वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा रबी सीजन में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किराये के ट्रांसफार्मर की योजना शुरू की गई है। इस योजना में किसानों को उचित दरों पर 4 माह का अस्थाई कनेक्शन प्राप्त करने के पश्चात किराये के ट्रांसफार्मर निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जायेगा। पूरी खबर पढ़े….

8.बैतूल की मंडी में किसानों का हंगामा, आधी रात को पहुंचे कलेक्टर

 बैतूल की कृषि उपज मंडी ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने के बाद आधी रात को कलेक्टर मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या को सुना। बताया गया है कि  मंडी सचिव ने मंडी परिसर का मेन गेट बंद कर दिया था, जिससे मंडी के बाहर सड़क पर किसानों के उपज वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबी कतार से यातायात बाधित हो गया था। मामले को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। पूरी खबर पढ़े….

9.आज धनतेरस पर किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि डाली जाएगी

दीपावली के पहले सरकार किसानों को बड़ा उपहार देने जा रही है।  कल  29 अक्टूबर को 81 लाख किसानों के खाते में एक हजार 624 करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि डाली जाएगी। मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगल क्लिक से वर्चुअल यह राशि डालेंगे। पूरी खबर पढ़े….

10.खरगोन में  समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी शुरू

किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने और उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी का निर्णय लिया गया है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 25 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement