Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल की मंडी में किसानों का हंगामा, आधी रात को पहुंचे कलेक्टर

28 अक्टूबर 2024, बैतूल: बैतूल की मंडी में किसानों का हंगामा, आधी रात को पहुंचे कलेक्टर – बैतूल की कृषि उपज मंडी ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने के बाद आधी रात को कलेक्टर मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या को सुना।

बताया गया है कि  मंडी सचिव ने मंडी परिसर का मेन गेट बंद कर दिया था, जिससे मंडी के बाहर सड़क पर किसानों के उपज वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबी कतार से यातायात बाधित हो गया था। मामले को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। बात जिला प्रशासन तक पहुंची । खबर के बाद रात 12 बजे कलेक्टर मंडी परिसर में पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने मंडी का गेट खुलवाया और किसानों के वाहन अंदर करवाया तब मामला शांत हुआ। इस दौरान मंडी सचिव को कई बार फोन लगाया लेकिन रिसीव नहीं किया। कलेक्टर ने मंडी सचिव के खिलाफ जांच के आदेश एसडीएम को दिए है। पीड़ित लोगों ने बताया कि बैतूल कृषि उपज मंडी में किसानों को रोजाना ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी प्रबंधन की मनमानी के चलते किसान सुबह से शाम और कई बार पूरी रात मंडी परिसर के बाहर अपनी बारी आने और वाहन को भीतर ले जाने के लिए इंतजार करते हैं। कलेक्टर ने मंडी प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने और किसानों को उपज बेचने में परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखने कहा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com