Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)संपादकीय (Editorial)

गेंदे की प्राकृतिक खेती से मिला अधिक मुनाफा

01 जनवरी 2025, सिंगरौली: गेंदे की प्राकृतिक खेती से मिला अधिक मुनाफा – फूलों की प्राकृतिक खेती कर किसान ने कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया। जिले के बैढ़न विकासखण्ड के ग्राम सिद्धिकला  निवासी किसान श्री लक्ष्मीनारायण बैस ने गेंदे के फूलों की फसल में प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग कर प्रति एकड़ 36  क्विंटल उपज प्राप्त की।    

 किसान  श्री बैस ने बताया कि रसायनिक उर्वरकों एवं खरपतवार नाशक कीटनाशकों पर लागत का बोझ बढ़ता जा रहा था ,साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम हो रही थी। एमआईडीएच योजना अंतर्गत हमने गेंदे के फूलों  की खेती में बुवाई की और समय-समय पर निंदाई  गुड़ाई करते हुए  अच्छी  तरह से देखभाल करने के फलस्वरूप प्रति 36  क्विंटल  फूल की उपज प्राप्त हुई। गेंदे के फूल की फसल में प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग से  रासायनिक आदान सामग्री में निर्भरता कम हुई। इससे अन्य खरीफ फसलों की तुलना में कम खाद की  जरूरत के साथ ही फसल विविधीकरण में यह फसल उपयुक्त है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com