Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान कल्याण योजना: दीपावली से पहले 81 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी सहायता राशि

28 अक्टूबर 2024, भोपाल: किसान कल्याण योजना: दीपावली से पहले 81 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी सहायता राशि –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर और सिवनी में मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी अंतरित करेंगे। कार्यक्रम मंदसौर में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री किसानों को आर्थिक सहायता के साथ 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर को प्रदेश के लिए दीपावली से पहले एक अहम सौगात बताया। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से इन जिलों की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी, साथ ही युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। राज्य सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक सुलभ बन सकें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में नवम् आयुर्वेद दिवस पर 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से चिकित्सा क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। उनके अनुसार, देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के कई नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, और औद्योगिक क्षेत्र में भी निरंतर सुधार हो रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com