राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: ग्लूफोसिनेट हर्बीसाइड I केन्द्रीय बजट I मेरी पॉलिसी मेरा हाथ I सरसो की खेती I गेहूं की फसल

31 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. ग्लूफोसिनेट हर्बीसाइड के सस्ते आयात पर रोक, सरकार ने बदले नियम

Advertisement
Advertisement

 केंद्र सरकार ने कम कीमत वाले ग्लूफोसिनेट हर्बीसाइड के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अब ₹1,289 प्रति किलोग्राम से कम कीमत पर आने वाले ग्लूफोसिनेट और उसके साल्ट्स (95% से अधिक शुद्धता वाले) का आयात प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, ₹1,289 प्रति किलोग्राम या उससे अधिक कीमत वाले ग्लूफोसिनेट के आयात पर कोई रोक नहीं होगी। पूरी खबर पढ़े….

2. केन्द्रीय बजट में मिल सकता है किसानों को बड़ा तोहफा

Advertisement8
Advertisement

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये जाने वाले बजट में देश के किसानों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा हो सकता है न्यूनतक समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर। बता दें कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेगी और इसमें किसानों को भी उम्मीद बंधी हुई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. एंडोसल्फान का अध्याय समाप्त: भारतीय कृषि में ज़हर, संघर्ष और परिवर्तन की कहानी

बीते दशकों तक एंडोसल्फान भारतीय कृषि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों में शामिल रहा। महाराष्ट्र के कपास खेतों से लेकर पंजाब की सब्ज़ी फसलों तक, यह कीटनाशक कृषि उत्पादन बढ़ाने और फसलों को बचाने का पर्याय बन गया था। लेकिन इसकी प्रभावशीलता के पीछे छिपा था एक गंभीर खतरा—स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव और पर्यावरण को भारी नुकसान। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों को सीधे खातों में मिलेगी सब्सिडी? सरकार कर रही DBT प्रणाली पर विचार

केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में नीतिगत सुधार लाने पर काम कर रही है और जल्द ही खाद, बीज और कृषि उपकरणों पर दी जाने वाली सब्सिडी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजने पर विचार कर सकती है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। पूरी खबर पढ़े….

5. बजट 2025 से किसान खुश होंगे या फिर बढ़ेंगी परेशानियां? जानिए बड़ी मांगें

Advertisement8
Advertisement

भारत का कृषि क्षेत्र बजट 2025 से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। किसान संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और कंपनियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), वित्तीय सहायता, बाजार सुधार, आधुनिकीकरण और कृषि निवेश को लेकर अपनी माँगें सरकार के सामने रखी हैं। पूरी खबर पढ़े….

6. सरसो की उन्नत खेती

सरसों और राई भारत की प्रमुख तिलहनी फसलों में शामिल हैं। राजस्थान में सरसों की खेती भरतपुर, सवाई माधोपुर, अलवर, करौली, कोटा, और जयपुर जैसे जिलों में व्यापक रूप से की जाती है। यह फसल कम लागत में अधिक लाभ देने वाली होती है। सरसों के हरे पौधों को पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में तथा बीज, तेल और खली को पशुओं के आहार के रूप में उपयोग किया जाता है। पूरी खबर पढ़े….

7. ‘मेरी पॉलिसी मेरा हाथ’, किसानों के लिए ये नया अभियान

देश के किसानों के लिए केंद्र की सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है और इसमें बीमा पॉलिसी भी शामिल है. बीमा फसलों के लिए होता है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है. दरअसल सरकार अब एक फरवरी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों के लिए मेरी पॉलिसी मेरे हाथ जैसा महत्वपूर्ण अभियान चलाने जा रही है  पूरी खबर पढ़े….

8. गेहूं की दो किस्मों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध

श्री राजीव वशिष्ठ, बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया ने  गेहूं किस्म  राज 4037/आरकेआरएस-10 मैसर्स जय माई कृषि सेवा केन्द्र, प्रो. मनीष भार्गव उनाव  रोड़, दतिया के बीज के लॉट को अमानक स्तर का पाए जाने के कारण इसके क्रय-विक्रय , भंडारण एवं  स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। पूरी खबर पढ़े….

9. बढ़ते हुए तापमान से गेहूं की फसल के बचाव के लिए सलाह

कलेक्टर नेहा मीना के सतत मार्गदर्शन में रबी मौसम में 2024-25 अंतर्गत फसलों की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिला स्तरीय दल उप संचालक कृषि जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत के द्वारा विकासखंड राणापुर के ग्राम बन, भोडली, चुई, भुतखेड़ी एवं सारसवाट क्षेत्र में रबी फसल चना,  गेहूं एवं मक्का  फसलों  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चना, गेहूं  एवं मक्का फसल बेहतर स्थिति में हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. किसानो को शून्य ब्याज पर ऋण: मध्यप्रदेश सरकार का नया कदम

 मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान कल्याण मिशन के तहत कई योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement