Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: बीटी कॉटन I स्ट्रॉबेरी, आम पैदावार I अनाज भंडारण I खरीफ सीजन 2025  I उर्वरक सब्सिडी

29 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. बीटी कॉटन के बीज हुए महंगे

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 27 मार्च 2025 को भारतीय राजपत्र में एक अधिसूचना जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीटी कपास बीज की अधिकतम विक्रय कीमतें निर्धारित कर दी हैं। नई अधिसूचना के अनुसार, बेसिलस थुरिनजेनसिस (बीटी) कपास संकर के संस्करण बीजी-1 की अधिकतम विक्रय कीमत ₹635 और बीजी-2 की ₹901 रुपये तय की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. भीषण गर्मी से महाराष्ट्र में स्ट्रॉबेरी और आम की पैदावार आधी हुई

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सतारा जिले में असामान्य रूप से बढ़ते तापमान ने स्ट्रॉबेरी और आम की खेती पर गंभीर असर डाला है। फरवरी से तापमान 35-36°C के आसपास बना हुआ है, जिससे महाबलेश्वर, वाई और जावली तालुका के किसानों को मार्च के अंत में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़े….

3. किसानों के लिए खुशखबरी! अब हर गांव में बनेगा अनाज भंडारण केंद्र

भारत सरकार ने सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना बताया जा रहा है। 31 मई 2023 को मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को प्रायोगिक तौर पर लागू किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

4. भारत में 6 नई यूरिया फैक्ट्रियां खुलीं, किसानों को क्या मिलेगा फायदा?

भारत सरकार ने यूरिया और उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 एक अहम हिस्सा रही है। इस नीति के तहत देश में कुल 6 नई यूरिया इकाइयां स्थापित की गई हैं। इनमें से 4 इकाइयां सार्वजनिक उपक्रमों की संयुक्त उद्यम कंपनियों (जेवीसी) के जरिए शुरू की गईं, जबकि 2 इकाइयां निजी कंपनियों ने लगाईं। पूरी खबर पढ़े….

5. केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए बीटी कपास बीज के दाम तय किए, जानें नई कीमतें!

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीटी कपास बीजों के अधिकतम बिक्री मूल्य की अधिसूचना जारी की है। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और कपास बीज मूल्य नियंत्रण आदेश, 2015 के तहत जारी अधिसूचना संख्या S.O.1472(E) के अनुसार, केंद्र सरकार ने समिति की सिफारिशों के आधार पर बीजों की कीमतें तय की हैं। पूरी खबर पढ़े….

6. खरीफ सीजन 2025 में किसानों को मिलेगी सस्ती खाद, जानिए नए सब्सिडी दरें

केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2025 (1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025) के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है। यह फैसला शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। उर्वरक विभाग के प्रस्ताव के तहत, इस सीजन के लिए सब्सिडी का बजट करीब 37,216.15 करोड़ रुपये रखा गया है, पूरी खबर पढ़े….

7. स्मार्ट तकनीक से खेती को नई दिशा दे रहा लॉरिट्ज नुडसन

भारतीय खेती को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, लॉरिट्ज नुडसन इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन (पहले एलएंडटी स्विचगियर) ने नए स्मार्ट समाधानों की शुरुआत की है। ये समाधान किसानों के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग, उत्पादकता बढ़ाने और खेती को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. MSP पर तेज हुई किसानों की फसल खरीद, तुअर से लेकर चना तक सरकार की नई योजना!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि केंद्र सरकार किसानों से उनकी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद रही है। उनका कहना है कि खास तौर पर तुअर (अरहर) जैसी दालों की खरीद में तेजी आई है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। यह बयान तब आया है, जब सरकार ने दालों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। पूरी खबर पढ़े….

9. ई-किसान उपज निधि (ई-केयूएन): किसानों के लिए आसान लोन का रास्ता, जानें पूरी डिटेल

 किसानों को उनकी फसल के बदले आसान और सस्ता कर्ज देने के लिए शुरू किया गया ई-किसान उपज निधि (ई-केयूएन) पोर्टल अब चर्चा में है। यह पोर्टल किसानों को आर्थिक तंगी से उबारने और साहूकारों के चंगुल से बचाने का एक जरिया बन सकता है। आइए, जानते हैं कि यह पोर्टल क्या है, कैसे काम करता है और इसके फायदे क्या हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. किसानों से भी किया आग्रह, बिजली का बिल जमा करा दें कृपया

बिजली कंपनी द्वारा बिजली बिल की वसूली करने का अभियान चलाया जा रहा है वहीं किसानों से भी कंपनी के अधिकारियों ने यह आग्रह किया है कि यदि उनका बिजली का बिल पेडिंग है तो वे जमा करा दें। बता दें कि शिकायत यह मिलती है कि कई किसानों द्वारा बिल राशि जमा नहीं की जाती है। पूरी खबर पढ़े….