Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बीटी कॉटन के बीज हुए महंगे

29 मार्च 2025, नई दिल्ली: बीटी कॉटन के बीज हुए महंगे – केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 27 मार्च 2025 को भारतीय राजपत्र में एक अधिसूचना जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीटी कपास बीज की अधिकतम विक्रय कीमतें निर्धारित कर दी हैं।

नई अधिसूचना के अनुसार, बेसिलस थुरिनजेनसिस (बीटी) कपास संकर के संस्करण बीजी-1 की अधिकतम विक्रय कीमत ₹635 और बीजी-2 की ₹901 रुपये तय की गई है। यह मूल्य 475 ग्राम रिफ्यूजिया इन बैग (RIB) पैक के लिए लागू होगा, जिसमें 5% से 10% गैर-बीटी कपास बीज शामिल होंगे।

बीजी-2 बीज के दाम बढ़े

पिछले वर्ष (2024-25) में बीजी-1 बीज की कीमत ₹635 थी, जो इस वर्ष भी बरकरार रखी गई है। लेकिन बीजी-2 बीज की कीमत ₹864 से बढ़ाकर ₹901 कर दी गई है, यानी ₹37 की वृद्धि की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मूल्य वृद्धि का असर किसानों की लागत पर पड़ेगा, जिससे कपास उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी संभव है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com