राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: बायो-इंजीनियरिंग I उत्कृष्टता केंद्र I कचरा कृषि I ग्रोमोर नैनो डीएपी I गन्ने की खेती I कपास

16 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. विशेषज्ञों ने भारत की बायो-इंजीनियरिंग फसल नीति पर विचार-विमर्श किया- पीएचडी चैंबर का राउंडटेबल

Advertisement
Advertisement

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित “बायो-इंजीनियर फसलों की राष्ट्रीय नीति का मसौदा: खाद्य सुरक्षा चुनौतियाँ और आगे का रास्ता” विषय पर एक इंडस्ट्री राउंडटेबल का आयोजन किया गया। इस सत्र में कृषि और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत की खाद्य सुरक्षा लक्ष्यों को समर्थन देने में बायो-इंजीनियर फसलों की भूमिका पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

2. भारत-नीदरलैंड्स कृषि साझेदारी: 2025 तक 25 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना पर चर्चा

Advertisement8
Advertisement

भारत और नीदरलैंड्स के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर नई संभावनाओं पर चर्चा हुई। नीदरलैंड्स के कृषि उप-मंत्री श्री जान-कीस गोएट ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में भारत के कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और साझा प्राथमिकताओं को समझना था। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. कचरा कृषि से कचरे के पहाड़ों पर कमाई

वर्तमान में कचरा एक गंभीर वैश्विक समस्या बनकर उभरा है, जो आकाश, पाताल एवं पृथ्वी तीनों लोकों में फ़ैला है. आकाश लोक यानि अंतरिक्ष अनुपयोगी उपग्रहों के मलबे के कचरे, पाताल लोक यानि समुंद्र प्लास्टिक के कचरे और प्रथ्वी लोक विविध प्रकार के कचरे से पटते जा रहे हैं. पूरी खबर पढ़े….

4. भारत में गन्ने की खेती

गन्ना, भारत की महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसलों में से एक है और इस‌का नकदी फसल के रूप में एक प्रमुख स्थान है। चीनी का मुख्य स्रोत गन्ना है। भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। गन्ने की खेती बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देती है और विदेशी मुद्रा प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पूरी खबर पढ़े….

5. ग्रोमोर नैनो डीएपी से किसानों को मिले अधिक उपज और अच्छा दाम

Advertisement8
Advertisement

देश की प्रतिष्ठित कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि. का उत्पाद ग्रोमोर नैनो डीएपी अनाज , दलहन, तिलहन, फल,सब्जी और कंद-जड़ वाली सब्जियों जैसी फसलों  के लिए अत्यंत लाभकारी है। ग्रोमोर नैनो डीएपी सभी फसलों की उपज और गुणवत्ता मानकों में सुधार करता है, जिसके फलस्वरूप किसानों को अपनी अधिक उपज का अच्छा दाम मिलता है। पूरी खबर पढ़े….

6. कपास तुलाई में पकड़ाई बाप-बेटे की करतूत

 किसानों से धोखाधड़ी करने के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। धोखेबाज़ धोखा देने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। गत दिनों ऐसा ही एक मामला खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के ग्राम शिवना का सामने आया है, जहाँ खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलनखेड़ा से कपास खरीदी करने आए बाप-बेटे याकूब और सलमान द्वारा कपास तुलाई में की जा रही धोखाधड़ी की करतूत किसान की सजगता से  पकड़ी गई। पूरी खबर पढ़े….

7. अब हर महीने और अधिक मिलेगी आर्थिक मदद, लाड़ली बहना योजना में बड़ा बदलाव

मध्यप्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई “लाड़ली बहना योजना” में आर्थिक मदद बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में निरंतर वृद्धि की जाएगी। फिलहाल, लाभार्थी महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं, जिसे भविष्य में और बढ़ाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

8. उर्वरक की कालाबाजारी करने पर विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

इंदौर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी करने पर उर्वरक विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स चातक एग्रो (इंडिया) प्रा.लि. विहाडिया तिल्लौर खुर्द खुडैल इंदौर की उर्वरक विनिर्माण इकाई का केन्द्रीय एवं जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़े….

9. ईगल सीड्स ने गेहूं की दो नई संशोधित किस्में ईगल-1213 और ईगल-1214 पेश की

देश की प्रमुख बीज कम्पनी ईगल सीड्स एंड बायोटेक प्रा. लि. ने इस वर्ष गेहूं की दो नई संशोधित किस्में  ईगल-1213 और ईगल-1214 पेश की है, जो कम समय में पकने के साथ-साथ अधिक उत्पादन देने वाली किस्में हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. अधिक उपज देने वाली गेहूँ की किस्म HD 3226

गेहूँ की किस्म एचडी 3226 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (कोटा और उदयपुर डिवीजनों को छोड़कर), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (झांसी डिवीजन को छोड़कर), जम्मू और कठुआ जिले के जम्मू और कठुआ जिले, ऊना जिले के उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में व्यावसायिक खेती के लिए जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement