Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

हर फसल के लिए फायदेमंद ग्रोमोर नैनो डीएपी

02 दिसंबर 2024, इंदौर: हर फसल के लिए फायदेमंद ग्रोमोर नैनो डीएपी – देश की  प्रसिद्ध कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि. का उत्पाद ग्रोमोर नैनो डीएपी हर तरह की फसल के लिए फायदेमंद है। उत्पादन में वृद्धि के साथ गुणवत्तायुक्त उपज का बाज़ार में अच्छा दाम मिलने से किसानों की आय में वृद्धि होती है।

ग्रोमोर नैनो डीएपी की विशेषताएं – यह पौधों में जड़ों का अच्छा विकास तो करता ही है , शाखाओं की संख्या भी बढ़ाता है। जिससे किसानों को सभी तरह की फसलों जैसे अनाज, दलहन, तिलहन, फल ,सब्जी की भी अच्छी उपज प्राप्त होती है। पौधों में क्लोरोफिल की मात्रा  बढ़ाने से फसल में हरापन  बढ़ता है। दानों को वजनदार बनाता है। इसी तरह दलहनी फसलों के बीज को भी ठोस बनाता है। फल और सब्जी वाली फसलों में एक ओर जहाँ फलों के आकार में वृद्धि करता है, वहीं सब्जियों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को बेहतर बनाता है। कंद और जड़ वाली सब्जियों के कंद के आकार को भी बड़ा करता है ,जिससे वजन बढ़ने से अधिक उपज प्राप्त होती है। छोटे आकार का नैनो डीएपी फसलों में काम बड़े करता है।ग्रोमोर नैनो डीएपी को कहीं भी  लाना – ले जाना आसान होने से यह किसानों की पसंद बन गया  है।

ग्रोमोर नैनो डीएपी के लाभ – ग्रोमोर नैनो डीएपी पौधों की सभी महत्वपूर्ण अवस्थाओं में फास्फोरस की  आवश्यकता को पूरा करता है। यह पौधों में तेज़ी से अवशोषित हो जाता है, इस कारण पौधों को फास्फोरस  तुरंत  मिल जाता है। यह पौधों की आंतरिक प्रणाली में नाइट्रोजन को भी शीघ्र आत्मसात कराता है। पौधों में पोषक तत्वों की उपयोग क्षमता में भी सुधार करता है, जिसके फलस्वरूप किसानों को गुणवत्ता वाली बेहतर फसल मिलती है। फसल का अधिक उत्पादन होने से किसानों की आय में वृद्धि होती है। ग्रोमोर नैनो डीएपी का एक अन्य लाभ यह होता है कि यह मिट्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसके अलावा यह परम्परागत डीएपी के आधा बैग से लेकर एक बैग तक प्रतिस्थापित करने की क्षमता रखता है। ग्रोमोर नैनो डीएपी फसलों और पर्यावरण दोनों के लिए अनुकूल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्रोमोर नैनो डीएपी की मात्रा – इसकी एक लीटर /एकड़ ( प्रत्येक 500 मिली लीटर के 2 छिड़काव ) निर्धारित है। पहला छिड़काव फसल की बुआई /रोपाई के 25 -30  दिन बाद  करना चाहिए ।  दूसरा छिड़काव फूल खिलने से पहले की अवस्था ( फसल बुआई / रोपाई के 45 -50  दिन बाद ) में करें। ग्रोमोर नैनो डीएपी  का फफूंदनाशी/कीटनाशकों के साथ प्रयोग  किया जा सकता  है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com