Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जे यू एग्री साइंसेस ने किया मेगा किसान मीट का आयोजन

24 अक्टूबर 2026, इंदौर: जे यू एग्री साइंसेस ने किया मेगा किसान मीट का आयोजन – बहुराष्ट्रीय कंपनी जेयू एग्री साइंसेस प्रा. लि. द्वारा गत दिनों  मध्यप्रदेश के शाजापुर  जिले के  शुजालपुर क्षेत्र में मेगा किसान बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें  कम्पनी के प्रोडक्ट मैनेजर श्री शरद कुमार सिंह, रीजनल मैनेजर द्वय श्री रमेश सिंह व  श्री राकेश चाचरिया, मार्केटिंग मैनेजर  श्री पंकज  शर्मा , टेरिटरी मैनेजर धर्मेंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे ।

 इस मेगा किसान मीट में कम्पनी द्वारा किसानों को लहसुन , प्याज, आलू और रबी मौसम में उगाई जाने वाली सभी फसलों के बारे में नई तकनीक ,आधुनिक कृषि व अपने नए उत्पाद Ecomax+, JU Potash 2000 आदि के बारे में जानकारी दी गई । इस बैठक का उद्देश्य किसानों को कृषि विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान के बारे में जागरूक करना था , ताकि वे अपनी फसलों की उत्पादकता  साथ -साथ अपनी  अपनी आय भी बढ़ा सके ।

 बैठक में विशेषज्ञों द्वारा फसल प्रबंधन व पोषण, मिट्टी की गुणवत्ता और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। कम्पनी उत्पाद Ecomax+ व JU Potash 2000  को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उनकी  विशेषताओं से अवगत कराया गया । मालवा क्षेत्र में कृषि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इस बैठक से क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह आयोजन क्षेत्र के किसानों को नई प्रौद्योगिकियों और अनुसंधान के प्रति जागरूक होने का अवसर था,  जो  उन्हें अपनी कृषि प्रथाओं में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें