राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: पशुपालन I सोयाबीन कीमत I मंडी कीमत में उतार-चढ़ाव I आलू खेती I बासमती चावल

01 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.21 वीं पशु संगणना में पूरी तरह ऑनलाइन होगा डाटा कलेक्शन

Advertisement
Advertisement

पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। पशु संगणना में जहां भारत का विश्व में प्रथम स्थान है, वहीं विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन भी भारत में ही होता है। विश्व के सकल दुग्ध उत्पादन का 25% भारत में होता है। भारत में कृषि उत्पादन में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र का 30% योगदान है। मध्य प्रदेश किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) सहित अन्य योजनाओं में भारत में अग्रणी है। पूरी खबर पढ़े….

2.एफसीआई गोदामों में 24 हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Advertisement8
Advertisement

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने अपने गोदामों में आधुनिक वीडियो निगरानी प्रणाली लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल के तहत एफसीआई अपने 561 गोदामों में लगभग 23,750 आईपी-आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाएगा, जिससे निगरानी प्रणाली को और अधिक सक्षम और आधुनिक बनाया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.क्या अक्टूबर 2024 में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आएगी? बाजार के रुझानों पर एक नज़र

भारत के प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में सोयाबीन की कटाई का मौसम नजदीक आ रहा है, किसान अक्टूबर 2024 में मंडी की कीमतों को समझने के लिए उत्सुक हैं। 2022 से 2024 तक के ऐतिहासिक डेटा के आधार पर, भविष्य के रुझानों की भविष्यवाणी करना और किसानों को अपनी उपज को बाजार में कब लाना है, इस बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद करना संभव है। पूरी खबर पढ़े….

4.मंडियों में कीमतों में उतार-चढ़ाव: प्याज, आलू और टमाटर के दाम किसानों को कैसे प्रभावित कर रहे हैं

 हाल के वर्षों में, भारतीय रसोई में आवश्यक प्याज, आलू और टमाटर की थोक कीमतों में देश भर की मंडियों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले कुछ महीनों में कीमतों में तेज उछाल, खासकर 2024 में, व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के बीच चिंता का विषय है। ये उतार-चढ़ाव मौसम की गड़बड़ी, आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं और उत्पादन चक्र जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित हुए हैं। पूरी खबर पढ़े….

5.एफसीआई ने आपूर्ति श्रृंखला में किया बड़ा डिजिटल बदलाव, ‘अन्न दर्पण’ प्रणाली शुरू, जाने क्या है खास

Advertisement8
Advertisement

 भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में एक बड़ा डिजिटल परिवर्तन लाने का ऐलान किया है। मौजूदा डिपो ऑनलाइन सिस्टम को और उन्नत करते हुए एफसीआई ने “अन्न दर्पण” नामक एक नई माइक्रोसर्विस-आधारित आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है। पूरी खबर पढ़े….

6.सदाबहार आलू की खेती

भारत में धान, गेहूं, गन्ना के बाद क्षेत्रफल में आलू का चौथा स्थान है। आलू एक ऐसी फसल है जिससे प्रति इकाई क्षेत्रफल में अन्य फसलों (गेहूं, धान एवं मूंगफली) की अपेक्षा अधिक उत्पादन मिलता है तथा प्रति हेक्टर आय भी अधिक मिलती है। पूरी खबर पढ़े….

7.सशक्त पंचायतें विकसित भारत की नींव: जन योजना अभियान 2024 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने जन योजना अभियान 2024-25 के अंतर्गत ‘सबकी योजना, सबका विकास’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अभियान का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाकर ग्रामीण विकास को नई दिशा देना और सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करना है। पूरी खबर पढ़े….

8.कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की वचनबद्धता दोहराई

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्‍याओं का समाधान करने की सरकार की वचनबद्धता दोहराई। नई दिल्‍ली में किसान संगठनों और किसानों के साथ हुई दूसरी बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस बैठक के दौरान उर्वरक के अधिक उपयोग सहित बीज और कीटनाशकों की उपलब्‍धता को लेकर विभिन्‍न समस्‍याओं पर चर्चा हुई।  पूरी खबर पढ़े….

9.सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाया, शर्तों के साथ दी मंजूरी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गैर-बासमती सफेद चावल (HS कोड 1006 30 90) की निर्यात नीति में संशोधन करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। सरकार ने चावल की इस किस्म के निर्यात पर पहले से लगी रोक में ढील देते हुए इसे निर्यात के लिए “मुक्त” कर दिया है, लेकिन एक महत्वपूर्ण शर्त के साथ। पूरी खबर पढ़े….

10.एफएसआईआई ने की केंद्रीय कपड़ा मंत्री द्वारा खरपतवारनाशक प्रतिरोधी बीटी कॉटन बीज किस्मों की शीघ्र स्वीकृति की अपील का स्वागत

भारतीय बीज उद्योग महासंघ (FSII) ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा हाल ही में हर्बीसाइड टॉलरेंट बीटी कॉटन बीज किस्मों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के आह्वान का पुरजोर समर्थन किया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कपास और कपड़ा उद्योग को कीटों, मिट्टी के क्षरण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement