Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भोपाल में बकरी पालन पर प्रशिक्षण 9 जुलाई से

10 जून 2024, भोपाल: भोपाल में बकरी पालन पर प्रशिक्षण 9 जुलाई से – उद्यमिता विकास केन्द्र मध्य प्रदेश (सेडमैप) द्वारा पशुपालन विशेषकर बकरी पालन पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है।

सेडमैप की कार्यकारी संचालक अनुराधा सिंघई ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष प्रशिक्षण का तीसरा बैच संचालित किया जा रहा है।उद्यमिता भवन अरेरा हिल्स में 09 से 11 जुलाई 2024 तक आयोजित प्रशिक्षण में पशुपालन से सम्बंधित स्वरोजगार, नियम- प्रक्रियाओं और शासकीय योजनाओं आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यकारी संचालक ने बताया कि अत्याधुनिक तरीके से पशुपालन कैसे करें, इस  संबंध  में विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इच्छुक व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। पशुपालन पर आधारित स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर – 8770555820 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)