Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हेतु नामांकन प्रारंभ

04 नवम्बर 2020, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हेतु नामांकन प्रारंभ – प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इस संबंध में पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों से ऑनलाईन आवेदन मांगे गए है। जिसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, बाल हितेशी ग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल हैं।

महत्वपूर्ण खबर : जोनल कृषि अनुसंधान केन्द्र पंवारखेड़ा में उन्नत किस्म के प्रजनक बीज उपलब्ध

उपरोक्त में से प्रथम श्रेणी के लिए जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत आवेदन कर सकती है। जबकि द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी हेतु केवल ग्राम पंचायत ही आवेदन कर सकेगी। पुरस्कार के रूप में जिला पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ राशि 50 लाख रूपये, जनपद पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ राशि 25 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रमाण पत्र के साथ राशि 5-15 लाख रूपये तक प्रदान की जावेगी। पंचायतों के चयन का कार्य राज्य एवं खण्ड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से किया जावेगा। प्रथम स्तर-खण्ड स्तर पर चयन प्रत्यक्ष विचार-विमर्श, साक्षात्कार के आधार पर होगा। इस संबंध में आवेदक ग्राम पंचायत अपना प्रस्तुतिकरण देगी और मूल्यांकन वर्ष में पंचायत द्वारा अर्जित उपलब्धियों को वीडियों के माध्यम से खण्ड स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। इसी अनुक्रम में चयनित ग्राम पंचायत जिला स्तरीय समिति के समक्ष भी प्रस्तुत करेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile