Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

ई-नाम पर 1.7 करोड़ किसान नामांकित

07 अगस्त 2024, नई दिल्ली: ई-नाम पर 1.7 करोड़ किसान नामांकित – देश के विभिन्न हिस्सों के किसानों के लिए ई-एनएएम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण को बढ़ावा देने और इसे सरल व सुलभ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किए गए हैं। इन उपायों का परिणामस्वरूप, ई-एनएएम प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत किसानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

मंडी परिसर में पंजीकरण: किसानों का पंजीकरण मंडी परिसर में ही किया जा रहा है।

ऑनलाइन पंजीकरण: ई-एनएएम पोर्टल के माध्यम से किसान आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोबाइल ऐप पंजीकरण: ई-एनएएम मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपने एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर मुफ्त में पंजीकरण कर सकते हैं। यह ऐप 12 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यह व्यापक रूप से सुलभ हो गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जागरूकता अभियान: विभिन्न कार्यक्रमों, पंजीकरण अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों में जागरूकता फैलाई जा रही है।

टोल-फ्री सहायता: किसानों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया में मदद मिलती है।

जो किसान ई-एनएएम प्लेटफॉर्म से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें ई-एनएएम पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा और वे अपनी पसंद की किसी भी ई-एनएएम मंडी में अपनी उपज बेच सकते हैं।

किसानों की संख्या में वृद्धि: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ई-एनएएम प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 1,77,55,957 हो गई है।

ई-एनएएम प्लेटफॉर्म में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार किसान नामांकन का विवरण

राज्य/ केन्द्रशासित प्रदेशनामांकित किसान संख्या
अंडमान आर निकोबार द्वीपसमूह2
आन्ध्र प्रदेश14,52,950
असम59
बिहार3,239
चंडीगढ़7,108
छत्तीसगढ़1,35,945
गोवा29
गुजरात8,69,757
हरयाणा27,25,683
हिमाचल प्रदेश1,25,306
जम्मू और कश्मीर49,004
झारखंड2,66,527
कर्नाटक1,531
केरल3,096
मध्य प्रदेश30,23,765
महाराष्ट्र12,28,203
नगालैंड172
ओडिशा3,90,040
पुदुचेरी13,611
पंजाब2,17, 716
राजस्थान15,08,839
तमिलनाडु4,30,597
तेलंगाना18,23,937
त्रिपुरा39
उत्तर प्रदेश33,04,535
उत्तराखंड91,361
पश्चिम बंगाल82,906
कुल योग1,77,55,957

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com